गर्मियों की लंबी छुट्टियां बच्चों के लिए साल का सबसे मजेदार समय होती हैं। देर तक सोना, खेलना, घूमना, टीवी देखना और दोस्तों के साथ मस्ती करना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। लेकिन जब छुट्टियां खत्म होती हैं और स्कूल दोबारा शुरू होते हैं, तो कई बच्चों को पढ़ाई के रूटीन में वापस आने में परेशानी होती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - स्कूल-कॉलेज के दिनों में क्यों बढ़ जाती है एक्ने की समस्या?
अचानक सुबह जल्दी उठना, होमवर्क करना और घंटों क्लास में बैठना उन्हें बोझ जैसा लग सकता है। ऐसे में माता-पिता अक्सर चिंता करने लगते हैं कि बच्चा पढ़ाई में ध्यान क्यों नहीं दे रहा। हालांकि बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय इस समय उन्हें धीरे-धीरे रूटीन में वापस लाना ज्यादा जरूरी होता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान स्टेप्स, जो बच्चों को पढ़ाई में फिर से फोकस करने में मदद कर सकते हैं।
How to increase kids focus in studies
1. धीरे-धीरे बनाएं पढ़ाई का रूटीन
छुट्टियों के बाद एकदम से सख्त कड़ा रूटीन फॉलों करने के बजाय बच्चों को थोड़ा समय दें। रोजाना पढ़ाई के लिए निश्चित समय तय करें और धीरे-धीरे उनकी पुरानी आदतें वापस लाने की कोशिश करें। इससे बच्चे दबाव महसूस नहीं करेंगे।
2. छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें
बच्चों को एक साथ बहुत सारा होमवर्क या पढ़ाई करने के लिए न कहें। उनकी उम्र के हिसाब से छोटे टार्गेट सेट करें। केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि ब्रेक लेने पर भी समय दें।
3. पढ़ाई को मजेदार बनाएं
सिर्फ किताबों तक सीमित रहने के बजाय चार्ट, क्विज, कहानी और खेलों की मदद लें। जब पढ़ाई मजेदार बनती है तो बच्चे उसमें ज्यादा रुचि दिखाते हैं और सीखना आसान हो जाता है।
4. स्क्रीन टाइम पर रखें नजर
छुट्टियों में बच्चे अक्सर मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम की आदत डाल लेते हैं। स्कूल शुरू होने के बाद स्क्रीन टाइम को धीरे-धीरे कम करें और उसकी जगह किताब पढ़ने, ड्रॉइंग या अन्य क्रिएटिव एक्टिविज को बढ़ावा दें।
5. डांटने के बजाय करें मोटिवेट
अगर बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रहा है तो उसे बार-बार डांटने से स्थिति और खराब हो सकती है। बच्चों का दोस्त बनकर उन्हें मोटिवेट करना जरूरी है।
छुट्टियों के बाद स्कूल का रूटीन सेट होने में तो पढ़ाई में मन लगने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है। लेकिन ऐसे वक्त में बच्चों को मोटिवेट करते रहना बहुत महत्वपूर्ण है।
