लाइफस्टाइल

स्कूल-कॉलेज के दिनों में क्यों बढ़ जाती है एक्ने की समस्या? जानिए कारण और इससे बचने के आसान उपाय

टीनएज में पिंपल्स और एक्ने की समस्या बहुत आम है। हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान और स्किन केयर की गलत आदतें इसकी बड़ी वजह बनती हैं। जानिए एक्ने बढ़ने के कारण और इससे बचने के आसान तरीके।

Image

टीनएज में पिंपल क्यों होते हैं (Photo Credit - Canva/Varinder Chawla)

टीनएज जिंदगी का वह दौर होता है जब शरीर में तेजी से कई बदलाव होते हैं। इस समय पढ़ाई, दोस्ती और नए एक्सपेरियंस के साथ एक और चीज ज्यादातर टीन्स को परेशान करती है—चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स और एक्ने। कई बार एक छोटा-सा दाना भी कॉन्फिडेंस कम कर देता है। कुछ बच्चे आईने के सामने घंटों खड़े होकर इन्हें छिपाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - भाग्यश्री का देसी चावल वाला टोनर कैसे बनाएं

लेकिन सच यह है कि टीनएज में एक्ने होना काफी सामान्य बात है। शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव इसकी सबसे बड़ी वजह होते हैं। हालांकि सही देखभाल और अच्छी आदतों से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो पहले इसकी वजह समझना जरूरी है। देखें टीनएज में एक्ने क्यों बढ़ते हैं और इनसे छुटकारा पाने के आसान तरीके क्या हैं।

टीनएज में एक्ने क्यों बढ़ते हैं?

टीनएज के दौरान शरीर में हार्मोन तेजी से बदलते हैं। इन बदलावों के कारण त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं और अधिक तेल बनाने लगती हैं। जब यह तेल, धूल और डेड स्किन सेल्स के साथ मिल जाता है तो त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स बनने लगते हैं। टीनएज में हार्मोनल इम्बैलेंस तो एक्ने का बड़ा कारण है ही, इसके अलावा जंक फूड का ज्यादा सेवन, कम पानी पीना, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और बार-बार चेहरे को छूना भी एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है।

Acne in Teenage

Acne in Teenage

एक्ने से बचने के आसान तरीके

  • सबसे पहले चेहरे को दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से साफ करें। जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  • खाने में फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करें। तली-भुनी और अत्यधिक मीठी चीजों का सेवन सीमित रखें।
  • पिंपल्स को बार-बार छूने या फोड़ने की आदत से बचें। इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है और चेहरे पर दाग भी पड़ सकते हैं।
  • रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी नींद त्वचा को हील करने में मदद करती है।
  • अगर एक्ने बहुत ज्यादा बढ़ रहे हों या दर्द करने लगें तो त्वचा डॉक्टर से सलाह लें।

टीनएज में एक्ने होना आम बात है, लेकिन सही स्किन केयर, संतुलित खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article