लाइफस्टाइल

How To Grow Coriander Leaves: छोटे से गमले में ऐसे उगाएं हरा-हरा ताजा धनिया, बस फॉलों करें ये ईजी स्टेप्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Dec 4, 2025, 03:01 PM IST

घर पर धनिया कैसे उगाते हैं, How To Grow Coriander Leaves: धनिया पत्ती डालने से बेशक ही दाल , सब्जी या किसी भी और डिश का स्वाद दुगना हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी धनिया खाना पसंद है, और इसे घर के गमले में उगाना चाहते हैं। तो यहां देखें खास गार्डनिंग टिप्स, गमले में धनिया कैसे उगाते हैं।

how to grow coriander at home

how to grow coriander at home

घर पर हरा धनिया कैसे उगाते हैं, How To Grow Coriander Leaves: चाहे आप दाल खा रहे हो या कोई सब्जी अगर आप उसकी गार्निशिंग ताजी-हरी धनिया की पत्ती के साथ करेंगे तो बेशक स्वाद दुगना हो ही जाएगा। ताजे धनिया की महक और स्वाद बिना किसी खाना अधूरा सा लगता है। बाजार से खरीदा धनिया कई बार केमिकल युक्त होता है या फिर जल्दी मुरझा जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आप मात्र 15 दिन में अपने घर पर ही ताजा, ऑर्गेनिक और पोषण से भरपूर धनिया उगा सकते हैं? यह न सिर्फ आसान है, बल्कि किफायती भी है। यहां देखें घर के गमले में धनिया पत्ती कैसे उगाते हैं -

हरा धनिया उगाने की सामग्री

धनिया के बीज - धनिया उगाने के लिए आपको सबसे पहले साबुत धनिया या धनिया के दानों का उपयोग करना होगा। जिन्हें आपको बोने से पहले करीब 8-10 घंटे पर पानी में भिगोकर रखना होगा।

गमला या कंटेनर - धनिया उगाने के लिए आपको कम से कम 6-8 इंच गहरा बर्तन लेना होगा। जिसके तल में जल निकासी के लिए छेद हों।

मिट्टी - धनिए का पौधा लगाने के लिए आपको अच्छी जल निकासी वाले गमले की मिट्टी लेनी होगी। आप बागवानी वाली मिट्टी में थोड़ी रेत और कम्पोस्ट खाद मिला सकते हैं।

खाद - ऑर्गेनिक खास जैसे कि वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद सबसे बेस्ट होती है।

कैसे लगाएं हरा धनिया

सबसे पहले आपको गमले की मिट्टी तैयार कर लेनी है। फिर भीगे हुए धनिया के बीजों को हल्के हाथओं से दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लेना है। फिर इन बीजों को मिट्टी की सतह पर बिखेर दें। और ऊपर से लगभग आधा इंच मिट्टी की हल्की परत चढ़ा दें। बीज रोपने के बाद हल्के हाथ से मिट्टी दबाएं नहीं, इससे अंकुरण प्रभावित हो सकता है।

कैसे रखें ध्यान

धनिया के पौधें का ध्यान रखरखाव सही ढंग से करना भी अनिवार्य है। इसके लिए आपको शुरुआत में स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कना है। फिर गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप (3-4 घंटे) आती हो। तेज धूप से पौधे को बचाएं। जब बीज फूटने लगे तब मिट्टी को हल्का गीला रखें।

कैसे तोड़ें

रोपाई के लगभग 15-20 दिन बाद जब पौधे हरे-भरे और 5-6 इंच के हो जाएं, तो आप पहली कटाई के लिए तैयार हैं। धनिया की पत्तियों को जड़ के पास से न तोड़ें। बल्कि, बाहरी पत्तियों को ऊपर से कैंची की मदद से काट लें। इससे पौधा बढ़ता रहेगा और आपको लंबे समय तक ताज़ा धनिया मिलता रहेगा।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article