लाइफस्टाइल

गर्मियों में पसीने की बदबू को कैसे दूर करें? यहां जान लें कारगर घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 30, 2025, 06:48 AM IST

क्या आप भी पसीने की दुर्गंध से परेशान हैं। क्या ये शर्मिंदगी का कारण बन रही है। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पसीने की बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Image

पसीने की बदबू दूर करने के उपाय (Image: istock)

गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है। लेकिन इससे आने वाली बदबू शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। दरअसल, पसीना आने पर नमी के कारण बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और यहीं बैक्टीरिया दुर्गंध का कारण बनते हैं। पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कई बार लोग डिओडोरेंट का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये भी बेअसर हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जान लें पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

पसीने की बदबू दूर करने के उपाय

सेब का सिरका

एक कटोरी में पानी और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे रुई की मदद से बदबू वाली जगहों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। सिरका बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा

नहाने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर पसीने वाली जगहों पर लगाएं। यह पसीने को सोखता है और बदबू को कम करता है।

नींबू का रस

नहाने के पानी में नींबू का रस निचोड़ें या नींबू के रस को सीधे त्वचा पर लगाकर कुछ मिनट बाद धो लें। नींबू का एसिडिक गुण बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

टमाटर का रस

नहाने के पानी में टमाटर का रस मिलाएं या सीधे त्वचा पर लगाकर कुछ देर बाद धो लें। टमाटर के रस में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बदबू को दूर करते हैं।

टी ट्री ऑयल

पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे पसीने वाली जगहों पर स्प्रे करें। टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

गुलाब जल

गुलाब जल को रुई की मदद से बदबू वाली जगहों पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है और एक भीनी-भीनी खुशबू देता है।

फिटकरी

फिटकरी का एक टुकड़ा लें और उसे गीला करके पसीने वाली जगहों पर रगड़ें। फिटकरी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article