लाइफस्टाइल

बरसात में पोछा लगाने के बाद भी आती है अजीब सी बदबू, पानी में डालकर देखें इस पौधे की पत्ती, जानें इस्तेमाल का तरीका

How to remove damp smell from mop: बहुत से लोगों को लगता है कि घर में पोछा लगाने से फर्श पर से सीलन की बदबू चली जाएगी। लेकिन बरसात के मौसम में बार-बार पोछा लगाने के बाद भी एक अजीब सी स्मेल हमेशा परेशान करती रहती है। ऐसे में हम आपको इस समस्या का समाधान बता रहे हैं।

Image

पोछा लगाने के बाद की बदबू से मिलेगा छुटकारा (Photos: iStock)

Benefits of lemon leaves for home: बरसात में घर में सीलन और सीलन की बदबू बहुत आम है। जिन घरों में अच्छी धूप नहीं आती वहां तो यह बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। बार-बार साफ सफाई के बाद भी लोगों को बरसात में आने वाली अजीब सी स्मेल के साथ रहना पड़ता है। हालांकि कुछ लोग स्मेल को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि भले ये रूम फ्रेशनर उन्हें कुछ देर के लिए सीलन की बदबू से छुटकारा दिला दें लेकिन इससे उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर घर में छोटे बच्चे हों तो ये केमिकल वाले रूम फ्रेशनर्स और भी खतरनाक साबित होते हैं।

बहुत से लोगों को लगता है कि घर में पोछा लगाने से फर्श पर से सीलन की बदबू चली जाएगी। लेकिन बरसात के मौसम में बार-बार पोछा लगाने के बाद भी एक अजीब सी स्मेल हमेशा परेशान करती रहती है। ऐसे में हम आपको इस समस्या का समाधान बता रहे हैं।

नींबू के पत्तों से जाएगी बदबू

बारिश के मौसम में पोछा लगाने के बाद आने वाली अजीब सी स्मेल को खत्म करना बहुत आसान है। इस काम में हमारी मदद करता है नींबू का पौधा। नींबू के पत्तों में नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, दो सीलन की दुर्गंध को खत्म करने का काम करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है ये जानना कि नींबू के पत्तों का इस्तेमाल पोछा लगाते समय कैसे करना है।

बदबू भगाने के लिए नींबू के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल

पोछा लगाने से पहले साफ पानी में नींबू के पौधे से 10-12 पत्ते तोड़ कर डाल लें। अगर आप चाहें तो पत्तों को उबालकर उसका पानी भी पोछे के पानी में मिला सकते हैं। एक तरीका ये भी है कि आप नींबू के पत्तों को अच्छी तरह पीस कर पोछे के पानी में मिला लें। अब इस पानी से पोछा लगाएं। आप देखेंगे कि बार-बार की सफाई के बाद भी जो अजीब दुर्गंध रह जा रही थी वो खत्म हो चुकी है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article