लाइफस्टाइल

Skin Care: चेहरे की झाइयों से हैं परेशान ? ये घरेलू उपचार हैं बेहद आसान

How to get rid of pigmentationa: चेहरे की झाईयों को कुछ आयुर्वेदिक उपायों से कम किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ आहार में परिवर्तन लाना भी बहुत जरूरी है। विज्ञान कहता है कि शरीर में विटामिन सी, डी, बी12 और फोलिक एसिड की कमी से चेहरे पर झाईयां होने लगती हैं।

Image

चेहरे की झाइयों को ठीक करने के घरेलू उपचार (Photo: iStock)

चेहरे पर झाईयां या गहरे धब्बे सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी कमजोरी का इशारा हैं। आयुर्वेद इन्हें पित्त दोष के असंतुलन और रक्त की अशुद्धता से जोड़ता है, जबकि विज्ञान कहता है कि विटामिन सी, डी, बी12 और फोलिक एसिड की कमी से ये बढ़ती हैं। धूप का ज्यादा संपर्क मेलास्मा का खतरा बढ़ाता है। महंगे ट्रीटमेंट की बजाय आयुर्वेदिक उपाय और डाइट चेंज से राहत मिल सकती है।

चेहरे पर झाईयों की मुख्य वजह

  • शरीर में रक्त की कमी और अशुद्धता
  • पित्त दोष का बढ़ना
  • विटामिन सी, डी, बी12 और फोलिक एसिड की कमी
  • ज्यादा धूप और हार्मोनल बदलाव

घरेलू आयुर्वेदिक उपचार

  • हल्दी-एलोवेरा पैक: कच्ची हल्दी पीसकर ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं, सूखने पर गुनगुने पानी से धोएं। हफ्ते में 2 बार लगाएं। हल्दी दाग कम करती है, एलोवेरा नमी देता है।
  • फेस ऑयल मसाज: जैतून या बादाम तेल में ग्लिसरीन मिलाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ड्राई स्किन वालों के लिए हफ्ते में 2 बार, ऑयली स्किन के लिए 1 बार। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ग्लो आता है।
  • गुलाबजल-कच्चा दूध: दोनों मिलाकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। दूध रोमछिद्र साफ करता है, गुलाबजल ताजगी देता है।

डाइट में करें ये बदलाव

झाईयों से छुटकारा पाने के लिए विटामिन्स से भरपूर आहार जरूरी है:

  • सुबह खाली पेट आंवला जूस, गिलोय जूस या अनार का सेवन – रक्त शुद्ध करता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सहजन) फोलिक एसिड देती हैं।
  • पालक, चुकंदर, गाजर, टमाटर का सूप रोज शामिल करें।
  • विटामिन सी के लिए नींबू, संतरा, आंवला बढ़ाएं।

बरतें ये सावधानियां

  • धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाएं।
  • जंक फूड, तला-भुना कम करें।
  • भरपूर पानी पिएं और नींद पूरी लें।

ये आसान आयुर्वेदिक उपाय और डाइट चेंज लगातार अपनाएं तो कुछ हफ्तों में झाईयां कम होंगी और चेहरा नैचुरली निखरेगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article