How To Deal To Angry Partner: हर रिश्ते में नोंक झोंक होती रहती है, हालांकि ये लड़ाइयां छोटी बातों को भी कई बार बड़ा बना देती है। खासतौर से रोमांटिक रिलेशनशिप्स में गुस्सा रिश्ते को खराब करने की कगार पर ला सकता है। हालांकि रिश्तों में कभी-कभी गुस्सा आना स्वाभाविक है, आज कल के दौर में काम, समाज आदि के प्रेशर के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर सही तरीके से न संभाला जाए, तो ये रिश्ते को नुकसान पहुँचा सकता है। अगर आपका पार्टनर अक्सर गुस्सा हो जाता है, तो इन 5 तरीकों से आप उन्हें शांत कर सकते हैं और रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
How To Deal With Partner's Anger
धैर्य से सुनें और समझने की कोशिश करें
जब आपका पार्टनर गुस्से में हो, तो सबसे पहले उनकी बात धैर्य से सुनें। कई कई बार बीच में टोकने या तर्क करने से बचना असरदार हो सकता है। कई बार सिर्फ सुन लेने से ही गुस्सा शांत हो जाता है। उनकी भावनाओं को समझकर जवाब दें, जैसे – "मैं समझ सकता/सकती हूँ कि तुम नाराज़ हो, और यह ठीक है। क्योंकि कई बार बहुत सवाल जवाब करने पर स्थिति और खराब हो सकती है।
इग्नोर न करें
गुस्से का जवाब गुस्से से देने से स्थिति और बिगड़ सकती है। अगर आपका पार्टनर चिल्ला रहा है, तो आप शांत स्वर में बात करें। उन्हें समय दें और बाद में बात करने का सुझाव दें। साथ ही साथ आपको उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए, वहीं एक दूसरे को इग्नोर करना गलत हो सकता है।
बातचीत करना न छोड़े
गुस्सा कई चीजों को बिगाड़ सकता है, लेकिन बात चीज बंद कर देने से और स्थिति खराब हो सकती है। वहीं अगर कई आपकी गलती हो तो गलती मानने से भी न हिचकिचाएं।
समाधान ढूंढें
गुस्सा शांत होने के बाद, इस बारे में बात करें कि भविष्य में ऐसी स्थिति से कैसे बचा जा सकता है। एक-दूसरे की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझें और साथ मिलकर समाधान निकालें।
इस बात का भी रखें ध्यान
इस बात का भी ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है कि, अगर गुस्सा किन्हीं छोटी बातों को लेकर है। तो आपको आपके हक के लिए आवाज उठानी ही चाहिए। वहीं रिश्ते में हमेशा समझौता करना पड़े ये जरूरी नहीं है।
रिश्तों में गुस्सा आना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बशर्ते उसे सही तरीके से संभाला जाए। इन तरीकों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने पार्टनर के गुस्से को शांत कर सकते हैं, बल्कि रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।
