लाइफस्टाइल

Relationship: गुस्सैल पार्टनर को कैसे करें डील? काफी आसान है तरीका, गुस्सा होगा गायब और रिश्ता बनेगा मजबूत

किसी भी इंसान का गुस्सैल होना बहुत बड़ी समस्या नहीं है। जरूरी है ये बात समझना कि प्यार और समझ से इसे कैसे कंट्रोल करें। अगर दोनों पार्टनर मिलकर धैर्य और प्यार से इस समस्या को डील करें तो रिश्ता और खूबसूरत हो जाएगा।

Image

गुस्सैल पार्टनर को हैंडल करने का तरीका (Photo: iStock)

How to deal with angry Partner: रिश्तों में हमेशा परफेक्शन चलाशा बेईमानी है। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। किसी को आलस ज्यादा आता है तो कोई गुस्सैल होता है। कुछ लोगों के पार्टनर थोड़ा ज्यादा ही गुस्सैल या चिड़चिड़े होते हैं। उनके लिए छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, चीखना-चिल्लाना या मूड ऑफ करना आम है। लेकिन इसे हैंडल करना सीख लें, तो रिश्ता और मजबूत हो सकता है। यहां आसान तरीकों से समझें कि गुस्सैल पार्टनर से कैसे डील करें:

कारण समझें

कई बार इंसान काम के स्ट्रेस, थकान, पर्सनल प्रॉब्लम्स या कम्युनिकेशन गैप की वजह से गुस्सा करता है। जरूरी है कारण को समझना। कारण पता चलने के बाद ही उसका समाधान निकल सकता है।

गुस्से का जवाब गुस्से से ना दें

जब पार्टनर गुस्से में हो, तो जवाब में गुस्सा न करें। इससे बात बिगड़ जाती है। कभी-कभी चुप रहना भी अच्छा होता है, ताकि वे खुद शांत हो जाएं।

खुलकर बात करें

जब आपको लगे कि आपके पार्टनर का गुस्सा शांत हो गया है तो उससे आराम से बैठकर बात करें। उसे बताएं कि वह बहुत गुस्सा करते हैं। उनकी बातों को बिना किसी जजमेंट के सुनें। इससे समस्या की जड़ तक पहुंच सकते हैं।

सकारात्मक माहौल बनाएं

रिश्ते में हल्की-फुल्की बातें, साथ घूमना या शौक पूरे करना गुस्से और तनाव को कम कर देता है। जितना पॉज़िटिव माहौल रहेगा, उतना ही पार्टनर शांत रह पाएगा।

दायरा तय करें

गुस्सा ठीक है, लेकिन अगर पार्टनर गुस्से में अपशब्द कहे या हिंसा करे कतई बर्दाश्त ना करें। साफ कहें कि यह एक्सेप्टेबल नहीं है। अगर पार्टनर नहीं बदलता, तो अपना रास्ता अलग कर लें।

हमेशा याद रखें कि किसी भी इंसान का गुस्सैल होना बहुत बड़ी समस्या नहीं है। जरूरी है ये बात समझना कि प्यार और समझ से इसे कैसे कंट्रोल करें। अगर दोनों पार्टनर मिलकर धैर्य और प्यार से इस समस्या को डील करें तो रिश्ता और खूबसूरत हो जाएगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article