लाइफस्टाइल

फेवरेट सफेद चादर पर गिर गई है चाय तो फटाफट कर लें ये देसी उपाय, 5 मिनट में गायब होगा दाग

Stain On White Bed Sheet: सफेद चादर घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, लेकिन अगर इनपर चाय या तेल गिर जाए तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। आज हम आपको ऐसे ही खूबसूरत चादर पर लगे दाग को मिनटों में हटाने के आसान ट्रिक बताने वाले हैं।

Image

how to clean white bed sheets

Stain On White Bed Sheet: सफेद चादर घर को क्लासी और खूबसूरत लुक देने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे आपका घर होटल वाला फील देता है। देखा जाए, तो सफेद ही नहीं, हर तरह के लाइट कलर के चादर कमरे में सुंदर लगते हैं। हालांकि, इन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल होता है। अगर आपके घर में बच्चे हैं तो सफेद चादर को गंदा होने में एक दिन का भी समय नहीं लगेगा। सफेद चादर पर दाग भी साफ नजर आता है, इसलिए कई लोग तो इसे खरीदने से भी बचते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सफेद चादर पर आपसे गलती से चाय या सब्जी गिर जाती है, तो इसका दाग नहीं जाता है। इसलिए फिर महिलाएं उन चादर को यूज करने की बजाय उनका पोछा बना देती हैं। अगर आपके भी घर में सफेद चादर है और उसपर लगा दाग उतर नहीं रहा है, तो ये खबर आपके काम की है। यहां दिए टिप्स की मदद से आप अपने सफेद चादर से बड़ी आसानी से दाग निकाल सकते हैं।

सफेद चादर को ऐसे करें साफ (How To Wash White Bed Sheet)

मान लीजिए आप चाय पी रहे हैं और आपके अचानक ही चाय आपके हाथ से छलक कर चादर पर चाय गिर जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपको देर नहीं करनी चाहिए। आपको फौरन बिस्तर से उठकर उस चादर को गर्म पानी में डाल देना चाहिए। ऐसा करने चाय का दाग पूरी तरह से चादर पर चढ़ने में वक्त लगेगा। इसके बाद आप एक नींबू काटें और जहां चाय गिरी है उस जगह पर नींबू को रगड़ दें। ऐसा करने से चादर पर से चाय का दाग हट जाएगा। फिर आप चादर को सर्फ से धोकर धूप में डाल सकती हैं। इस प्रोसेस को आप हल्दी या सब्जी के दाग को हटाने के लिए भी कर सकती हैं।

सफेद चादर पर लगे पुराने दाग को कैसे हटाएं? (How To Get Old Stains Out Of Mattress)

अगर सफेद चादर पर लगा दाग काफी पूराना है, तो इसे भी आप आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको चादर का वो हिस्सा जहां दाग लगा है, उसे रात भर पानी में भिगो कर रखना है। रात में आप गर्म पानी में नींबू और 1 ढक्कन सिरका डालकर चादर के दाग लगे हिस्से को भिगा दें। इसके बाद जब आप सुबह उठकर नींबू की मदद से इसे रगड़ेंगी, तो आप देंखेंगी के दाग आसानी से छूट रहा है।

ब्लीचिंग पाउडर में हटाएं जिद्दी दाग (How To Wash White Mattress With Bleach)

अगर दाग जिद्दी है और ऊपर दिए गए प्रोसेस से भी साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस प्रोसेस के साथ आपको डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रयोग करना होगा। इस प्रोसेस को करने के लिए चादर पर जहां दाग लगा है, केवल उस हिस्से को आप ब्लीचिंग पाउडर में भिगो देना है। करीब आधे घंटे तक इसे ऐसे ही रखने के बाद इस पर नींबू रगड़ेंगे, तो दाग आसानी से हट जाएगा। दाग हटाने के इस प्रोसेस को काफी असरदार माना जाता है।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article