लाइफस्टाइल

लौट आएगा चेहरे का खोया नूर, बस इस तरह करें गुलाब जल का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में स्किन होगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2025, 10:33 AM IST

गर्मियों में गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह ठंडक देता है, हाइड्रेट करता है और त्वचा को तरोताजा रखता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप गर्मियों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Untitled design (1)

गर्मियों में तेज धूप चेहरे की नमी खींच लेती है। जिसकी वजह से फेस बेजान सी दिखने लगती है। ऐसे में चेहरे का खोया नूर वापस पाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर टिप्स अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। इसलिए गर्मियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। चेहरे का खोया नूर वापस पाने के लिए आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करने के साथ साथ इसे सॉफ्ट भी बनाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप गुलाब जल को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

स्प्रे करें

अपने चेहरे को साफ करने के बाद, सीधे गुलाब जल का स्प्रे करें या कॉटन पैड से लगाएं। यह चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को हटाने और त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसे फ्रिज में रखकर इस्तेमाल करने से और भी ठंडक मिलेगी।

बर्फ के क्यूब्स

गुलाब जल को आइस ट्रे में जमा लें और जमी हुई क्यूब्स को एक जिप लॉक या एयरटाइट कंटेनर में रख लें। धूप में निकलने के बाद या थकान महसूस होने पर इन आइस क्यूब्स से चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। यह तुरंत ठंडक और फ्रेशनेस देता है।

मुल्तानी मिट्टी के साथ करें इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है, एक्सट्रा ऑयल को सोखता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

चंदन पाउडर के साथ

गुलाब जल का इस्तेमाल आप चंदन पाउडर के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर फेस मास्क बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को पोषण और ठंडक प्रदान करता है।

बेसन और हल्दी के साथ

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह रंगत निखारने और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article