फेस सीरम स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। स्किन को हाइड्रेट रखने और चमक को बरकरार रखने में फेस सीरम बेहद कारगर माना जाता है। लेकिन क्या आपको इसे लगाने का सही तरीका मालूम है। फेस सीरम लगाने का सही तरीका आपके स्किनकेयर रूटीन को और भी प्रभावी बना सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेस सीरम को किस तरह अप्लाई करना चाहिए।
चेहरा साफ करें
सबसे पहले, अपने चेहरे को हल्के क्लींजर से अच्छी तरह धो लें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी,ऑयल और मेकअप हट जाएगा, जिससे सीरम त्वचा में गहराई तक जा पाएगा। ये स्किन को रिपेयर करने में मददगार साबित होता है।
टोनर
अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे सीरम से पहले लगाएं। टोनर त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है और त्वचा को सीरम के लिए तैयार करता है।
सही मात्रा में करें सीरम का इस्तेमाल
सीरम की केवल 2-3 बूंदे ही लें। ड्रॉपर को सीधे चेहरे पर न लगाएं, इससे इसमें चेहरे की गंदगी जा सकती है। इसके बजाय, सीरम की बूंदों को अपनी उंगलियों पर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
हल्के हाथों से थपथपाएं
सीरम को अपनी हथेलियों में रगड़ने के बजाय, इसे सीधे अपने चेहरे पर छोटे-छोटे हिस्सों में लगाएं और उंगलियों से हल्के-हल्के थपथपाएं। इसे तब तक लगाएं जब तक यह त्वचा में पूरी तरह से अवशोषित न हो जाए। सीरम को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है।
मॉइस्चराइजर लगाएं
सीरम लगाने के बाद कुछ मिनट इंतजार करें ताकि यह पूरी तरह से त्वचा में एब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद, अपनी त्वचा को नमी देने और सीरम के लाभों को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं।
