लाइफस्टाइल

Home Remedies For Dark Circle: आंखों के नीचे का कालापन खूबसूरती में लगा रहा सेंध, इन चार घरेलू उपायों से हटाएं डार्क सर्कल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2024, 06:36 AM IST

Home Remedies For Dark Circle: खराब लाइफस्टाइल, थकान, नींद न पूरी होने या उम्र बढ़ने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। इन दिनों डार्क सर्कल्स की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है। इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Dark Circles

Home Remedies For Dark Circle: आंखों के नीचे जब काले घेरे दिखने लगते हैं तो उसे डार्क सर्कल्स कहते हैं। ये ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल थकान, नींद न पूरी होने या उम्र बढ़ने के साथ आने लगते हैं। महिलाएं डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरे को कम कर सकते हैं। यहां जानें आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने के उपाय।

डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय - Home remedies to remove dark circles

ठंडा दूध

आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करने में ठंडा दूध सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दूध लें और फिर इसमें कॉटन बॉल भिगो दें। उसके बाद रुई को आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए रखें। 20-25 मिनट तक इसे आंखों के नीचे रहने दें, फिर ताजे पानी से आंख धो लें।

गुलाब जल

गुलाब जल का इस्तेमाल कर भी आप आंखों के नीचे के काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए गुलाब जल को ठंडे दूध में बराबर मात्रा मिलाएं और फिर रुई की मदद से इसे आंखों के नीचे रखें। 20 मिनट बाद रुई को हटा कर ताजे पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

बादाम का तेल

इसके लिए बादाम के तेल में दूध मिलाएं। फिर इसे कॉटन बॉल्स की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 20 मिनट बाद इसे हटाकर धो लें। हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

शहद, नींबू

एक चम्मच कच्चे दूध में नींबू का रस मिला लें। जब दूध फट जाए तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे आंखों के नीचे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article