बच्चों के शरीर पर जन्म के समय अक्सर महीन बाल होते हैं, जिन्हें "लैनुगो" कहा जाता है। ये बाल आमतौर पर कुछ हफ्तों या महीनों में अपने आप झड़ जाते हैं और इन्हें हटाने की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन कुछ बच्चों के बाल खुद से नहीं हटते हैं। ऐसे में इन्हें हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। यहां जान लें बच्चों के शरीर से बाल हटाने के घरेलू नुस्खे।
बेसन, हल्दी और दही पेस्ट
अगर आप अपने बच्चों के शरीर से अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं तो बेसन, हल्दी और दही का गाढ़ा पेस्ट से मसाज कर सकते हैं। इससे बच्चों के शरीर के अनचाहे बाल आसानी से हट जाएंगे।
चावल का पानी
बच्चों के शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए चावल को पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन इससे बच्चों को नहलाएं। इससे बच्चों के शरीर से बाल निकलने लगेंगे।
ओट्स और दूध
ओट्स को दूध में उबालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे ठंडा करके बच्चों के शरीर पर लगाएं और मसाज करें। थोड़ी देर बाद बच्चों को नहला दें। इससे सारे बाल निकल जाएंगे।
एलोवेरा जेल
बच्चों के शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बच्चों के शरीर पर लगाएं और थोड़ी देर बाद नहला दें।
नारियल तेल
नारियल तेल की मदद से भी आप अनचाहे बालों को निकाल सकते हैं। इसके लिए बच्चों की नारियल तेल से मालिश करें।
