लाइफस्टाइल

दो मुहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जड़ से मजबूत हो जाएंगे Hair

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2025, 06:41 AM IST

Home Remedies For Split Ends: दो मुंहे बालों की समस्या एक आम समस्या है जो बालों को बेजान और रूखा बना देती है। प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और पोषण की कमी जैसे कई कारण दो मुंहे बालों की समस्या होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ बना सकते हैं।

Image

Home Remedies to Get Rid of Split Ends

Home Remedies For Split Ends: दो मुंहे बाल" (Split Ends) बालों की एक आम समस्या है जिसमें बालों के सिरे दो हिस्सों में बंट जाते हैं। यह बालों को कमजोर कर देते हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पन और प्रदूषण का असर हमारी स्किन के साथ साथ बालों पर भी देखने को मिलता है। दो मुंहे बाल देखने में तो अजीब लगते ही हैं, इनकी वजह से लुक भी खराब दिखने लगता है। इस परेशानी से ही बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to Get Rid of Split Ends in Hindi

नियमित ट्रिमिंग

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका है नियमित रूप से बालों को ट्रिम करना। हर 6-8 सप्ताह में बालों के सिरों को थोड़ा-थोड़ा कटवाने से दो मुंहे बालों की समस्या नही होती है। साथ ही बाल स्वस्थ दिखते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर माना जाता है। यह बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए रात में सोने से पहले अपने बालों में नारियल तेल लगाएं और सुबह धो लें। आप इसे शैम्पू करने से एक घंटे पहले भी लगा सकते हैं।

अंडा

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो बालों की मरम्मत करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसे यूज करने के लिए एक अंडे को अच्छी तरह फेंट लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल या बादाम का तेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने बालों पर, खासकर सिरों पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद ठंडे पानी और हल्के शैम्पू से बालो को धो लें।

शहद और दही

शहद और दही का मिश्रण बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इस्तेमाल करने के लिए 2-3 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और उन्हें नमी देते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों और सिरों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article