लाइफस्टाइल

फटी एड़ियों से हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, सॉफ्ट हो जाएगी Cracked Heels

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 12, 2025, 01:14 PM IST

एड़ियों का फटना आम बात है, लेकिन समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Image: istock)

बारिश के मौसम में एड़ियों का फटना आम है। इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। कभी कभी इसकी वजह से एड़ियों में काफी दर्द होता है और इससे खून भी आने लगता है। फटी एड़ियों की वजह से चलने में भी दिक्कत होती है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम समेत कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इससे आराम नहीं मिल पाता। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to Get Rid of Cracked Heels

गर्म पानी और साबुन

एक टब में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैम्पू या लिक्विड सोप मिलाएं। अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें। फिर एक प्यूमिस स्टोन या फुट फाइलर से एड़ियों की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाएं। बाद में पैरों को धोकर सुखा लें और कोई अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।

शहद

शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जो फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है। आप गर्म पानी में शहद मिलाकर उसमें पैरों को डुबोकर रख सकते हैं या सोने से पहले शहद को सीधे अपनी एड़ियों पर लगाकर मोजे पहन सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा को नमी देने के लिए बहुत अच्छा है। रात को सोने से पहले अपनी एड़ियों पर नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और मोजे पहन लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

केला और एवोकाडो

एक पका हुआ केला और एक पका हुआ एवोकाडो मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। केला और एवोकाडो दोनों ही त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं।

वैसलीन और नींबू का रस

रात में सोने से पहले, एक चम्मच वैसलीन में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी एड़ियों पर लगाएं। मोजे पहनकर सो जाएं। नींबू का एसिडिक गुण डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और वैसलीन नमी बनाए रखने में सहायक है।

ओटमील

ओटमील का इस्तेमाल स्क्रब के तौर पर किया जा सकता है। एक चम्मच ओटमील में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से अपनी एड़ियों पर धीरे-धीरे मसाज करें और फिर धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article