लाइफस्टाइल

फटी एड़ियां बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, हफ्ते भर में दिखेगा रिजल्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 4, 2023, 09:15 AM IST

Cracked Heel Home Remedies: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन्हीं में से एक है फटी एड़ियों की समस्या। ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं। मौसम के अलावा शरीर में पोषण की कमी होने पर भी एड़ियां फटने लगती है। फटी एड़ियां होने की वजह से कई बार बहुत तेज दर्द होता है और फिर उसमें से खून भी आने लगता है।

Image

home remedies to get rid of cracked heels

Cracked Heel Home Remedies: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन्हीं में से एक है फटी एड़ियों की समस्या। ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं। मौसम के अलावा शरीर में पोषण की कमी होने पर भी एड़ियां फटने लगती है। फटी एड़ियां होने की वजह से कई बार बहुत तेज दर्द होता है और फिर उसमें से खून भी आने लगता है। फटी एड़ियों की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है इस समस्या से निजात पाने के लिए आप घर के किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी में गुनगुने पानी लें। फिर इसमें नींबू का रस, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इसमें पैरों को डूबोकर रखें। अब फुट स्क्रब की मदद से एड़ियों को स्क्रब करें। इसके बाद एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू के रस को एक साथ मिक्स कर लें और फिर इसे एड़ियों पर लगाएं।

शहद

एक बाल्टी पानी में शहद मिलाएं। फिर इसमें पैरों को डुबोकर रखें। इसके बाद स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से जरूर धोएं।

नारियल तेल

नारियल तेल फटी एड़ियों से निजात दिलाने में संजीवनी की तरह काम करता है। क्रैक्ड हील्स से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल से मसाज करें। इसके बाद मोजे पहन लें। रातभर तेल को पैरों में लगा रहने दें। सुबह अपने पैरों को धो लें।

एलोवेरा

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। फिर एड़ियों को उसमें डुबोकर रखें। कुछ देर बाद पैरों को पानी से निकाल लें और इसपर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद मोज़े पहन लें और रातभर के लिए एलोवेरा जेल को एड़ियों पर लगा रहने दें। ऐसा करने से इस समस्या से जल्द आराम मिलेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article