हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल खूबसूरत, लंबे और घने दिखें। इसके लिए ज्यादातर महिलाएं महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो बालों को बेजान और रूखा बना देता है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। कुछ घरेलू उपाय की मदद से बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है। ये स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। यहां हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बेजान बालों में नई जान फूंक सकते हैं।
आंवला का पानी
आंवला का पानी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की रंगत को सुधारने के साथ साथ इसके टेक्सचर को भी सुधारता है, जिससे बाल चमकदार होते हैं। इसके अलावा आंवला का पानी बालों की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। इसके इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
नींबू और शिया बटर
नींबू और शिया बटर का मिश्रण बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह मिश्रण बालों के टेक्सचर को सुधारता है और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके लिए नींबू के रस में शिया बटर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे बालों पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद अपने बालों को धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये सूरज की किरणों से डैमेज हुए बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। आप चाहे तो एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल चमकदार होते हैं।
