लाइफस्टाइल

Home Remedies for Split Ends: दो मुंहे बालों की समस्या से हो गई हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 9, 2024, 05:29 PM IST

Home Remedies for Split Ends: धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से दोमुंहे बालों की समस्या होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Home Remedies for Split Ends

Home Remedies for Split Ends: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान की वजह बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से महिलाएं परेशान रहती है। इनमें से एक है दोमुंहे बालों का होना। दोमुंहे बालों की असल वजह है बालों की सही देखभाल ना करना। इसके अलावा धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। वहीं तेल ना लगाना, गर्म पानी से सिर धोना, बहुत दिनों तक बाल ना कटाना, जरूरत से ज्यादा बालों को रगड़-रगड़ कर धोना और बालों को कलर करना भी दो मुंहे बालों का कारण बनते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दो मुंहे बालों की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies for Split Ends

नारियल तेल और शहद का मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और शहद के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करके 40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धो लें। इससे दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल सकेगा।

अंडा और जैतून तेल का मास्क

इस मास्क को तैयार करने के लिए अंडे के सफेद भाग में एक बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 5-10 मिनट बाद इस मास्क को बालों पर अप्लाई करें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। ऐसा करने से बाल जड़ से मजबूत होंगे और दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों पर अप्लाई करें और 30-40 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

दही और शहद का मास्क

दही का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए आधा कप दही में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसमें पाए जाने वाले तत्व दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article