लाइफस्टाइल

गर्मियों से पहले लौट आए हैं मच्छर तो ये नेचुरल तरीके करेंगे काम, घोड़े बेचकर सोना है तो अपना लीजिए ये Home Remedies

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 16, 2025, 10:22 AM IST

गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती समेत कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। हालांकि फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

mosquito repellent at home

मौसम बदलते ही सबसे पहले मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है और इनके बचने के उपाय भी। बाजार में इसके कई ऑप्शन हैं लेकिन अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे। आइए जानते हैं मच्छरों से बचने के आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।

मच्छरों का उपाय

शाम की चाय से लेकर रात की नींद की नींद तक मच्छरों में इन सारी चीजों को हराम करने का माद्दा होता है। कई बार तो मच्छरों से बचने के उपाय अपनाने पर भी ये मान में नहीं आते हैं। आइए कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खों को जानते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

नीम का तेल और कपूर

नीम के तेल प्राकृतिक मॉस्कीटो रिपैलेंट गुण होते हैं यानी ये मच्छरों को भगाते हैं। नीम के तेल के साथ अगर पीसे हुए कपूर को अच्छी तरह मिलाकर कमरे में रख दिया जाए तो ये मच्छरों को भगा सकता है। किसी खुली जगह पर सो रहे हों तो इस मिश्रण को शरीर पर भी लगाया जा सकता है।

लहसुन का स्प्रे

लहसुन की गंध से भी मच्छर पास नहीं आते। लहसुन की कुछ कलियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें, फिर इसे ठंडा करके एक साफ स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे घर के कोनों में छिड़क दें, इस नेचुरल नुस्खे से पूरे घर के मच्छर भाग जाएंगे।

नारियल तेल और लौंग

अगर आप खुले जगह पर सो रहे हैं या मच्छरदानी नहीं लगा सकते हैं तो आप इस नुस्खे को अपना सकते हैं। लौंग में यूजेनॉल नाम का एक केमिकल होता है, जो मच्छरों को दूर रखता है। लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर लगाने से भी मच्छरों से बचा जा सकता है।

लेमनग्रास और लैवेंडर ऑयल

लेमनग्रास और लैवेंडर की महक मच्छरों को दूर रखती है। इनके तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर घर के कोनों स्प्रे करें या कमरे में एक कटोरी में रख दें। इस तरीके से मच्छर तो भागेंगे ही साथ ही आपका कमरा भी खुशबूदार हो जाएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article