लाइफस्टाइल

Home Remedies For Hair Growth: काले, घने-लंबे हो जाएंगे आपके बाल.. बस इन देसी घरेलू नुस्खों को कर लें फॉलों

Home Remedies For Hair Growth (बालों की ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खे): बालों की अच्छी सेहत के लिए अगर आप कोई घर वाली रेमेडी करना चाहते हैं, तो ये दो-तीन चीजें फॉलों करना आपके लिए बहुत ही ज्यादा असरदार हो सकता है। देखें काले, लंबे और घने बालों के लिए देसी घरेलू नुस्खें।

Image

home remedies for hair growth (Photo Credit - Canva)

Home Remedies For Hair Growth (बालों की ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खे): बालों से जुड़ी कोई न कोई दिक्कत इन दिनों लगभग हर किसी को परेशान कर रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को काला, घना तो लंबा करना चाहते हैं। तो देसी घरेलू नुस्खें फॉलों करना काम का हो सकता है। देखें ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपके बालों की क्वालिटी को बहुत ही अच्छा बना देंगे। और आपको इन्हें हफ्ते में दो से तीन बार यूज करना ही चाहिए। देखें बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट होम रेमेडीज कौन सी हैं -

ग्वार पाठा

ग्वार पाठा या कहें की एलोवेरा बालों तो स्कैल्प के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप बालों में करीब करीब 30 मिनट के लिए एलोवेरा लगाकर रखें तो इससे बाल अच्छे और घने, मजबूत बनेंगे।

प्याज का रस

प्याज के रस में आप ग्वार पाठा, ऑलिव ऑयल डालकर बढ़िया सा तेल बनाकर उसको अपने स्कैल्प में लगा सकते हैं। प्याज के रस में ऐसे तत्व होते हैं, जो आपके बालों में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने हैं। और बालों को मजबूत करते हैं।

मेथी

मेथी दाने का पेस्ट भी बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में बिगोकर रखना होगा। और फिर उसे ग्राइन्ड कर अच्छा सा पेस्ट बनाना है, और इसकी मसाज अगर आप अपने बालों की जड़ों में लगाएंगे। तो बहुत ही अच्छे फायदे मिलेंगे।

ग्रीन टी

ठंडी वाली ग्रीन टी से बालों को धोना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

ये सारे ही छोटे मोटे घरेलू नुस्खें आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने बालों के लिए यूज कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article