Hair fall remedy in Hindi: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगी है। हेयर फॉल को रोकने के लिए हम महंगे से महंगे हेयर ऑयल और शैंपू- कंडीशनर पर खूब पैसे खर्चा करते हैं, लेकिन बाल झड़ने की समस्या पूरी तरीके से खत्म नहीं हो पाती। इन हालातों में आप कुछ हर्बल चीजों के इस्तेमाल से इस परेशानी को टाटा, बाय- बाय बोल सकते हैं। साथ ही इन आयुर्वेदिक चीजों को बालों में लगाने से आपको कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
एलोवेरा जेल की मालिश
एलोवेरा स्किन और बालों की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसकी पत्तियों में मौजूद जेल के अंदर महत्वपूर्ण विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, जिन्हें स्कल्प पर लगाने से बालों को पोषण मिलता है। बालों की जड़ों में इसकी मसाजकरने से रक्त परिसंचरण बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ सक्रिय करने में भी मदद मिलती है। एलोवेरा में प्रोटियॉलिटिक एंजाइम होते हैं। इसलिए इसके जेल से यदि स्कैल्प को मसाज दिया जाए तो इमें जमी डेड स्किन को भी हटाया जा सकता है।कोकोनट ऑयल मसाजआपने अक्सर अपने घर में दादी और नानी से यह कहते हुए सुना होगा कि बालों को नारियल तेल से शक्ति मिलती है और इनकी ग्रोथ दिन पर दिन बढ़ती जाती है। इसलिए नारियल तेल को गुनगुना करके हफ्ते में 2 दिन इसकी मसाज लेना झड़ते बालों के लिए फायदेमंद होता है। कहते हैं कि जिस दिन शैंपू करना हो उसके 1 दिन पहले कोकोनट ऑयल से मसाज करना असरदार होता है।
