लाइफस्टाइल

Weight Loss Tips: दही खाने से तेजी से कम होता है वजन, बस यूं करें इस्तेमाल, मिलेगा डबल फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:11 PM IST

Curd Benefits for Weight Loss: दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद फूड्स में शामिल होती है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं, वे अपना वजन घटाने के लिए कर्ड यानी दही को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

curd for weight loss

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटापे को भगाने के लिए करें दही का इस्तेमाल
  • वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट में करें शामिल
  • इस फूड से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Curd Benefits for Weight Loss: दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने में मददगार होता हैं। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि, दही को प्रतिदिन खाने से वजन घटाने में भी काफी हद तक हेल्प मिल सकती है। इस फूड को लोग अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे मीठे के रूप में इनटेक करते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे नमकीन और चटपटा बनाकर खाने के लिए उपयोग करते हैं। दही से रायता, लस्सी, छाछ, कढ़ी जैसे कई रेसिपी तैयार किए जाते हैं। इसमें गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने की ताकत भी होती है। इसके अलावा वजन घटाने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, यदि आप अपने शरीर की चर्बी से परेशान हो चुके हैं तो अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें। क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वेट को कंट्रोल करने में सहायता कर सकते हैं।

दही के अचूक फायदे

  1. दही आप की चर्बी को जलाने का काम करती है और इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।
  2. दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बीएमआई को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
  3. जो लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं या घर पर ही योगा, एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें अधिक प्रोटीन वाली चीजों को खाने की जरूरत होती है। ऐसे में दही सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो वेट लॉस के लिए बेहतर होता है।
  4. दही खाने से हमारे शरीर को नमी (Hydrated) मिलती है। साथ ही यह हमारे बालों और स्किन को चमकदार बनाने में सहायता करते हैं।

डाइट में इस तरह करें शामिल

वैसे तो ज्यादातर लोग प्लेन दही का सेवन करते हैं। लेकिन दही को हम अलग-अलग तरीके से मजेदार और अधिक पौष्टिक बना सकते हैं।

  • दही में ड्राई फ्रूट मिलाकर खाएं
  • पराठे के साथ दही बनेगा हेल्दी और टेस्टी आहार
  • दही में काली मिर्च का पाउडर डालकर सेवन करें
  • चावल के साथ भी दही खाना फायदेमंद

जिन लोगों को वजन घटाने की लाख कोशिशों के बावजूद हाथ केवल निराशा लगती है, वे दही का रोजाना सेवन करके जरूर देखें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article