लाइफस्टाइल

Home Remedies For Cracked Heels: हफ्ते में मुलायम हो जाएंगी फटी एड़ियां, Cracked Heels ठीक करने के लिए अपना लें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 25, 2024, 07:50 AM IST

Home Remedies For Cracked Heels: घर के काम करने वाली महिलाएं फटी एड़ियों की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home Remedies For Cracked Heels

Home Remedies For Cracked Heels: एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। इससे हर घर की महिलाएं और पुरुष भी परेशान रहते हैं। बदलते मौसम में एड़ियां खूब फटती हैं। बदलते मौसम में ठंडी और शुष्क हवा की वजह से एड़ियां फटने लगती है। इस समस्या से सबसे ज्यादा घर के काम करने वाली महिलाएं परेशान रहती है। ऐसे में अगर इनकी सही देखभाल ना की जाए तो एड़ियों में दरारें गहरी होने लगती है। इसकी वजह से जुराब पहनने में भी दिक्कत होती है। फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए लोग क्रैक क्रीम समेत कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप फटी एड़ियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Easy Home Remedies For Cracked Heels

नींबू और चीनी

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को काट लें। फिर एक कटोरी में चीनी लें और नींबू के टुकड़े को इस चीनी में लगाकर पैरों पर रगड़ें। जब चीनी फटी एड़ियों में पिघल जाए तो इसे सूखने दें। जब चीनी पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें।

एलोवेरा और ग्लिसरिन

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जैल लें और उसमें एक चम्मच ग्लिसरिन मिलाएं। अब इस मिश्रण को पैरों पर लगाएं। रात को सोने से पहले इसे पैरों पर लगाएं। इससे फटी एड़ियों से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिलेगा।

शहद

शहद नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। इसके लिए एक बाल्टी में पानी गर्म कर लें। फिर इसमें एक कप शहद डालें और 15-20 मिनट के लिए पैरों को डुबोकर रखें। इसके बाद पैरों को साफ तौलिए से पोछें। इससे डेड स्किन सेल्स बाहर निकलेंगे और एड़ियां मुलायम बनेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article