लाइफस्टाइल

बेचैनी भरी रातों को कहें अलविदा, सोने से पहले फॉलो करें ये आसान नुस्खे, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

Natural Remedies for Better Sleep : नींद न आने की समस्या आजकल तनाव, स्क्रीन टाइम और अनियमित रूटीन के कारण बढ़ रही है। यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आपको कुछ कारगर घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। नींद का समय कर लेख में बताए नुस्खों को ट्राई कर आप नींद की गुणवत्ता बेहतर बना सकते हैं।

Image

नींद के लिए घरेलू नुस्खे

Natural Remedies for Better Sleep : दिनभर थकान के बाद भी रात को नींद न आना, बार-बार नींद टूटना और सुबह उठते ही चिड़चिड़ापन, ये लक्षण निद्रा विकार के हैं। आयुर्वेद इनसे निजात पाने के लिए कुछ आसान उपाय सुझाता है। निद्रा विकार से आज के समय में न जाने कितने लोग परेशान हैं। आयुर्वेद के अनुसार अनिद्रा (निद्रा विकार) का मुख्य कारण बढ़ा हुआ वात दोष, कमजोर पाचन अग्नि और मानसिक तनाव है। वहीं साइंस कहता है कि मोबाइल की नीली रोशनी, अनियमित दिनचर्या और तनाव मिलकर मेलाटोनिन हॉर्मोन को कम कर देते हैं, जो अनिद्रा की वजह बनते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि सोने से पहले सिर्फ छोटे-छोटे काम करके गहरी और सुकून भरी नींद ली जा सकती है। ये उपाय आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों से प्रमाणित हैं।

स्क्रीन से दूरी

सोने से कम से कम 1 घंटे पहले मन को पूरी तरह शांत करें। फोन, टीवी, लैपटॉप दूर रख दें। 4-5 मिनट गहरी और धीमी सांस लें। अगर दिनभर की चिंताएं दिमाग में घूम रही हैं तो एक कागज पर लिखकर उसे साइड कर दें। इससे मन हल्का होता है और नींद जल्दी आती है। आयुर्वेद कहता है शांत मन ही अच्छी नींद का पहला द्वार है।

पैरों की मालिश

पैरों की हल्की मालिश या गुनगुना पानी पीएं। रात को सोने से पहले देसी घी, तिल के तेल या नारियल तेल से पैरों के तलुओं की 5-7 मिनट मालिश करें। इससे नसें शांत होती हैं। अगर मालिश नहीं करना चाहते हैं तो सिर्फ एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें। यह पाचन को शांत कर शरीर को रिलैक्स मोड में लाता है।

हर्बल ड्रिंक

रात में सोने से पहले कुछ गर्म पेय लेना फायदेमंद होता है। सोने से 30-40 मिनट पहले हल्का गर्म हल्दी वाला दूध, अश्वगंधा या ब्राह्मी वाला दूध, तुलसी-अदरक की हर्बल टी। यह पेय तनाव कम करते हैं और शरीर को गहरी नींद के लिए तैयार करते हैं।

कम रोशनी में सोना

इसके अतिरिक्त सोने वाले कमरे में हल्की रोशनी रखें। तापमान मौसम के हिसाब से नियंत्रित रखें। सोने से पहले लैवेंडर या चंदन की हल्की खुशबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आयुर्वेद के सुझाए इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। सुबह ताजगी और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। हालांकि अगर अनिद्रा लंबे समय से है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इनपुट-आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article