लाइफस्टाइल

Mix Vegetable Pickle recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं खट्टा मीठा मिक्स वेज अचार, देखें ये विंटर स्पेशल रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: मेधा चावला
  • Updated Jan 22, 2023, 11:42 AM IST

Mix Vegetable Pickle recipe in Hindi: सर्दी के मौसम में अचार खाने का जायका बढ़ा देता है। वैसे सब्जियों का स्वाद आपको सर्दी के मौसम में ही मिलता है। ढेर सारी सब्जियों का टेस्ट एक साथ लेना है तो खट्टा मीठा मिक्स वेज अचार परफेक्ट रहेगा। यहां देखें ये विंंटर स्पेशल रेसिपी।

Image

Mix Vegetable Pickle recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं खट्टा मीठा मिक्स वेज अचार, देखें ये विंटर स्पेशल रेसिपी

Mix Vegetable Pickle recipe in Hindi : अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है । चावल हो या रोटी आचार के साथ खानें का मजा ही कुछ और है । आजकल बाजार में हर तरह के अचार मिल जाते हैं । लेकिन, बाहर से मिलने वाले अचार में वो स्वाद नहीं आता जो घर पर बने अचार से आता है । आज हम लाए हैं आपके लिए घर पर अचार बनाने की आसान सी विधि । जिससे घर पर ही खट्टा मीठा अचार बनकर तैयार हो जाएगा । इसे बनाना भी आसान है और खानें भी उतना ही स्वादिष्ट लगता है।

Mix Vegetable अचार बनाने के लिए सामग्री

गोभी 500 ग्राम

गाजर 500 ग्राम

मूली 500 ग्राम

हरी मटर 500 ग्राम

सरसों का तेल 100 ग्राम

हींग 1 बड़ा चम्मच

राई 1 बड़ा चम्मच

हल्दी 1 बड़ा चम्मच

पीली सरसों एक बड़ा चम्मच

नींबू का रस 2 चम्मच

चीनी 2 चम्मच

Mix Vegetable अचार बनाने की विधि

1. सबसे पहले सब्जियों को मध्यम आकार में काट लें।

2. एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें , इसमें सभी सब्जियों को डालकर 5 से 10 मिनट के लिए पका लें।

3. एक साफ कपड़ा लें उसपर आधी पकी सब्जियों को फैलाकर सुखा दें।

4. धूप में सुखाने के बाद सब्जियों से सारा पानी निकल जाएगा।

5. कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें ,गैस को बंद कर दें।

6. सभी सब्जियों को एक बड़े बर्तन में डाल लें , अब इसमें गर्म तेल डाल दें।

7. सब्जियों में हींग , राई , हल्दी , पीली सरसों , नींबू का रस, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें।

8. अब सब्जियों को कांच या प्लास्टिक के जार में डालकर ,धूप में सुखा दें।

9. 4 से 5 दिनों तक धूप में सुखाकर रखें ,इसे दिन में दो बार जरूर चलाए।

खट्टा मीठा अचार बनकर तैयार है। इसे कई दिनों तक स्टोर रख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article