How To Make Soft Dahi Vada At Home (दही वड़ा रेसिपी इन हिंदी): रंगो का त्योहार होली आ रहा है। होली के शुभ दिन पर रंग के साथ-साथ खाने पीने का भी पूरा मजा आता है। इस दिन हर घर में रंग-बिरंगे पकवान बनते हैं। खासतौर से दही वड़ा जरूर बनाया जाता है। वैसे तो दही वड़ा बनाना हर किसी के लिए बस की बात नहीं है। क्योंकि ये सही से नहीं बनाया जाए तो सॉफ्ट और स्पंजी नहीं होता। ऐसे में आपको यहां से इसे बनाने का तरीका सीख लेना चाहिए। यहां दही वड़ा बनाने की पूरी सामग्री के साथ-साथ रेसिपी दी गई है।
दही वड़ा बनाने की सामग्री-
- 1 कप धुली उड़द दाल
- तलने के लिए तेल
- 2 1/2 दही , फेंटा हुआ
- 2 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून जीरा पाउडर, रोस्टेड
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून काला नमक
- गार्निशिंग के लिए चाट मसाला
दही वड़ा बनाने की विधि-
1. उड़द दाल 5 से 6 घंटे भीगी हुई और दाल का पेस्ट बना लें।
2. दाल को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह हल्की और फूली हो। फिर तेल गरम करें।
3. मीडियम आंच वड़े को गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
4. तेल से बाहर निकालें और नमकीन पानी के एक पैन में डाल दें।
5. बाकी बचे हुए बैटर से भी इसी तरह वड़े बना लें।
6. नमक, 1 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून धनिया पत्ती और काली मिर्च दही में मिलाएं।
7. तले हुए भल्लों को पानी में से निकालकर निचोड़ लें और उन्हें एक सर्विंग डिश लगाएं।
8. इसे बाकी बचें जीरे, धनिया पत्ती, मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डालकर गार्निश करके सर्व करें।
दही बनाने से पहले ध्यान रखें ये टिप्स-
एक बेहतरीन दही वड़े की शुरुआत सही दाल से होती है। इस रेसिपी के लिए आपको एक कप सिर्फ उड़द की दाल लें और इसे पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें। इसके अलावा दाल को पीसते समय अक्सर मिक्सी का जार गर्म हो जाता है, जिससे दाल का टेक्सचर खराब हो सकता है। एक टिप ये भी है कि दाल पीसते समय बर्फ या बहुत ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। दाल को पीसने के बाद एक परात में निकालें और अपने हाथों से एक ही डायरेक्शन में अच्छी तरह फेंटें। आपको दाल को तब तक फेंटना है जब तक वह फूलकर दोगुनी न हो जाए और उसका रंग हल्का सफेद न पड़ जाए। जब दाल का मिश्रण हल्का और फ्लफी हो जाए, तो इसमें एक चम्मच जीरा और एक चम्मच चिरोंजी मिलाएं। जीरा पाचन में मदद करता है और चिरोंजी वड़ों के अंदर एक शाही स्वाद और क्रंच जोड़ती है। तेल को मीडियम गर्म करें। ज्यादा गर्म तेल में वड़े ऊपर से तो लाल हो जाएंगे, लेकिन अंदर से कच्चे और सख्त रह जाएंगे। वड़ों को मीडियम-लो आंच पर सुनहरा होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से वड़े अंदर तक पकते हैं और उनमें गांठे नहीं पड़तीं। वड़ों को तेल से निकालने के तुरंत बाद उन्हें गुनगुने पानी में डाल दें। इस पानी में पहले से ही थोड़ा नमक और कटी हुई धनिया पत्ती मिला लें। नमक वाला पानी वड़ों के अंदर तक जाता है और उन्हें रूई जैसा नरम बना देता है।
