Holi in Vrindavan: 'सब जग होरी, ब्रज में होरा...' ! होली यू तो एक त्यौहार है, पर ब्रज में महोत्सव है। ऐसा महोत्सव जिसमें लोगों के साथ उनके इष्ट आराध्य भी शामिल होते हैं। दुनिया में होली सिर्फ एक दिन मनाई जाती है, लेकिन ब्रज में फाल्गुन आते ही हवा में अबीर, गुलाल उड़ने लगते हैं। 26 जनवरी को बसंत पंचमी के साथ ही मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज मंडल में भव्य रंगोत्सव प्रारंभ हो गया है। 40 दिनों तक चलने वाले ब्रज के रंगोत्सव का शंखनाद बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजन के दिन भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों संग वृंदावन में होली खेलते हैं। ब्रज के मंदिरों में ठाकुर जी को गुलाल अर्पण कर भक्तों पर भी प्रसाद के रूप में गुलाल डाला जाता है। बीते दिन भक्तों ने भगवान बांके बिहारी के साथ होली खेली। मंदिर के पुजारी ने भगवान बांके बिहारी जी का प्रसाद यानी गुलाल भक्तों पर बरसाया। ब्रज की होली का यह उत्सव 40 दिनों तक चलेगा। ब्रज में रंगोत्सव या होली का आनंद लेने के लिए देश दुनिया के श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
लाइफस्टाइल
Holi 2023: कान्हा की नगरी में बरस रहा रंग, देखें बांके बिहारी मंदिर में होली का मनमोहक नजारा
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Feb 4, 2023, 02:01 PM IST
