लाइफस्टाइल

Besan Face pack: चेहरे पर लगाएं बेसन के ये 5 बेस्ट फेस पैक, होली के बाद झट से लौट आएगा चेहरे का निखार

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 23, 2024, 07:58 PM IST

Besan Face pack (बेसन फेस पैक): होली के त्योहार पर रंग खेलना बेशक ही बहुत मजेदार होता है, हालांकि उसके बाद स्किन का हाल काफी बुरा हो जाता है। ऐसे में होली के बाद चेहरे का निखार लाने के लिए देखें 5 बेस्ट बेसन फेस पैक।

Image

How to remove holi colours diy besan face pack

Besan Face pack (बेसन फेस पैक): होली का त्योहार बस आने ही वाला है और होली के रंग भरे त्योहार पर एक दूसरे को मजे के साथ रंग लगाने का अलग ही मजा होता है। हालांकि चेहरे पर कई बार केमिकल वाले रंग लगाने से स्किन के कटने-फटने या त्वचा के बेजान होने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अपनी त्वचा की रक्षा करने के लिए और खोए हुए निखार को वापस लाने के लिए आप घर पर देसी फेस पैक बना सकते हैं। यहां देखें ग्लोइंग और खिली खिली त्वचा के लिए बेसन फेस पैक।

5 बेस्ट DIY बेसन फेस पैक

Besan Face Pack for Glowing Skin

होली के बाद चेहरे का निखार वापस लाना है तो बेसन वाला उबटन लगाना सबसे ज्यादा बेहतरीन हो सकता है। जो आपके चेहरे की डेड स्किन, बंद पोर्स आदि की दिक्कत भी दूर कर देगा। नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस बेसन फेस पैक को करीब हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच दूध, दो बूंद ग्लिसरिन और गुलाब जल मिलाना होगा। और बस चेहरे व गले पर करीब 10 मिनट इस बेसन उबटन को लगे रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें और असर देखें।

Besan Face Pack for Dark Circle

चेहरे पर पिगमेंटेशन या डार्क सर्कल्स की दिक्कत है, तो ऐसे में चेहरे को क्लीन करने के लिए आप बेसन के साथ नींबू के रस को मिलाकर बेहतरीन फेस पैक तैयार कर सकते हैं। नींबू में ब्लीचिंग वाले गुण होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन बढ़ाता है। ये वाला फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी हल्दी और जरूरत अनुसार दही मिलाकर करीब 20 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा लेना है।

Besan Face Pack for Pimples and Marks

चेहरे पर पिंपल, एक्ने या किसी तरह के दाग-धब्बों की शिकायत है, तो ऐसे में आपके लिए बेसन और खीरे को मिलाकर बनाया जाने वाला फेस पैक जबरदस्त हो सकता है। खीरे में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन को टाइट करने और पिंपल व दाग कम करने में मदद कर सकते हैं। बेसन और खीरे का फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच खीरे का जूस और उसमें नींबू का थोड़ा सा रस डालना है। तीनों चीजों को मिलाकर बनाए गए पेस्ट को आपको कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखना होगा।

Besan Face Pack for Wrinkles

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए बेसन का फेस पैक बहुत ही ज्यादा असरदार हो सकता है। अगर आपको एंटी एजिंग वाले गुण देखने हैं, तो बेसन और टमाटर मिलाकर बेहतरीन फेस पैक बना सकते हैं। बेहतरीन फेस पैक बनाने के लिए आपको केवल 2 चम्मच बेसन में टमाटर का रस डालना है और अच्छे से मिक्स कर उसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लेना है।

Besan Face Pack for Oily Skin

अगर आपकी स्किन काफी तेली है, तो आपके लिए बेसन में गुलाब जल मिला हुआ फेस पैक लगाना जबरदस्त हो सकता है। स्किन को टोनिंग, सॉफ्टनेस और नेचुरल निखार देने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन में कम से कम 2 से 3 चम्मच गुलाब जल मिलाना है। अच्छे से दोनों को मिक्स कर अपने चेहरे तो गले पर लगा लें। इस फेस पैक को आप करीब 20 मिनट के बाद धो लें और असर देखें।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article