लाइफस्टाइल

Holi 2023 special Recipe: होली के लिए बनाएं साबूदाने के पापड़, ये रही आसान रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 09:04 PM IST

Holi 2023 special Recipe: घर के पापड़ का स्वाद कुछ अलग ही होता है। इस होली आप भी इस रेसिपी को फॉलो करके कुरकुरे एवं टेस्टी साबूदाने के पापड़ बना सकती हैं। व्रत में खाने के लिए भी आप इसी रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए केवल पापड़ में नमक, मिर्च या कोई अन्य सामग्री ना मिलाएं।

Image

साबूदाना पापड़ बनाने का आसान तरीका

KEY HIGHLIGHTS
  • पापड़ और चिप्स के बना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है
  • एक ही तरह पापड़ खाकर बोर हो गए हैं तो ये ट्राय करें साबूदाने के पापड़
  • इस होली आसान तरीके से झटपट बनाएं ये स्वादिष्ट पापड़

Holi 2023 special Recipe: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट पकवानों का भी त्यौहार होता है। होली से पहले घर में तरह तरह के पकवान बनने शुरू हो जाते हैं। गुजिया, चिप्स ,पापड़ जैसे विभिन्न प्रकार के नमकीन, मिठाइयां इत्यादि सभी के घरों में जरूर बनाए जाते हैं। साबूदाने का पापड़ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। वहीं व्रत के दिन साबूदाने की खीर खाई जा सकती है। साबूदाने का पापड़ अगर बिना नमक या मसालों के बना हो तो इसे भी व्रत के दिन ग्रहण कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में कई-तरह के पापड़ उपलब्ध हैं लेकिन घर पर बनाए जाने वाले चीजों की बात ही अलग है।

साबूदाने के पापड़ रेसिपी के लिए जरूरी सामग्री-

साबूदाने के पापड़ बनाने के लिए आपको साबूदाना, पानी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर और जीरा जैसे इंग्रीडिएंट्स की आवश्यकता होती है।

रेसिपी बनाने की विधि-

स्टेप-1

साबूदाने के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी में 3 से 4 घंटे तक के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद गैस पर बड़ी कड़ाही चढ़ाकर पानी डालें और गरम होने पर इसमें साबूदाने को डालकर उबालें। थोड़ी देर उबलने के बाद इसमें नमक, मिर्च, काली मिर्च एवं जीरा डाल दें। 10 से 15 मिनट बाद जब यह गोल और मोटा होने लगे तो गैस बंद कर दें।

स्टेप-2

पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल आप पापड़ बेलने के लिए कर सकते हैं। पार्चमेंट पेपर पर साबूदाने को रखें। फिर इसके ऊपर शीट लगाकर पापड़ बेलें। इससे घोल बेलन में चिपकेगा नहीं। इच्छानुसार साइज का पापड़ बेल सकते हैं। बेलने के बाद इसे प्लास्टिक या पेपर पर फैलाएं। ध्यान रहे कि पापड़ एक दूसरे से चिपके हुए ना हो, वरना इन्हें पलटने में दिक्कत आएगी और यह फट सकते हैं।

पापड़ को 4 से 5 घंटे तक धूप में रखने के बाद यह थोड़े टाइट होने लगेंगे। 4 से 5 दिन तक तेज धूप में आपको प्रतिदिन इन्हें सुखाना है। इसके बाद ये अच्छे से सूख जाएंगे। किसी एयर टाइट कंटेनर में आप इसे रख दे एवं जब चाहे तेल में तल के इस का आनंद उठाएं ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article