Holi 2023 : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को होली का त्यौहार काफी ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इस दौरान चारों ओर रंगें बिखरी होती हैं, जिससे आपकी खुशियां भी रंगीन नजर आती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह त्यौहार पानी की बर्बादी वाला हो जाता है, क्योंकि कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पानी के साथ होली खेलने पसंद है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह सिर्फ पानी की बर्बादी वाला त्यौहार हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि होली के मौके पर पानी की बर्बादी न करें। होली रंगों का त्यौहार है, तो इसे रंगों के साथ मनाएं लेकिन पानी के साथ नहीं। इसके लिए आप कुछ आसान से तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं होली के त्यौहार में पानी की बर्बादी कैसे रोकें?
पानी की क्वांटिटी पर दें ध्यान
होली खेलने के लिए अगर आप थोड़ा बहुत पानी का प्रयोग करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पानी की क्वांटिटि को निर्धारित करें। ताकि आप होली खेलने के मग्न में पानी को अधिक बर्बाद न कर लें। इसके लिए आप होली खेलने वाले स्थान पर थोड़ी सी मात्रा में पानी रख लें। ऐसा करने से पानी का यूज लिमिटेड हो सकता है। साथ ही घर के अंदर होली खेलने से बचें, ऐसा करने से आपको घर की साफ-सफाई में अधिक पानी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
नेचुरल कलर्स का करें प्रयोग
होली खेलने के साथ अगर आप पानी की बर्बादी को पूरी तरह से रोकना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि नैचुरल कलर्स का प्रयोग करें। नैचुरल कलर्स का प्रयोग करने से न सिर्फ पानी की बर्बादी कम होगी, बल्कि यह पानी के नुकसान को भी कम कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि नैचुरल कलर्स को स्किन से हटाना काफी आसान होता है, जिससे पानी अधिक खर्च नहीं होगें।
सूखे रंगों से खेलें होली
सूखे रंगों से होली खेलना पानी बचाने का सबसे बेहतर तरीका है। अगर आप पानी की बर्बादी को अधिक से अधिक कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए सूखी होली खेलें। सूखी होली खेलने से न सिर्फ पानी बर्बाद होगा, बल्कि आपकी स्किन और बाल भी सुरक्षित रहेंगी। क्योंकि इस तरह के रंगों को छुड़ाना काफी ज्यादा आसान होता है।
