लाइफस्टाइल

Hindu New Year 2024 Shubhkamnaye: हिंदू नववर्ष पर इन शानदार मैसेज से प्रियजनों को दें नव संवत्सर की शुभकामनाएं, भेजें ये HD Photos, Quotes

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 05:40 AM IST

Hindu New Year 2024 Shubhkamnaye: हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हो चुकी है।

Image

Hindu New Year

Hindu New Year 2024 Shubhkamnaye: हम सभी लोग 1 जनवरी को नए साल का वेलकम करते हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन हिंदू नव वर्ष यानि विक्रम संवत का स्‍वागत कम ही लोग करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 9 अप्रैल से हो चुकी है। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी उस दिन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसी वजह से सनातन धर्म में इस तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। हिंदू कैलेंडर के इस पहले दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इसी कैलेंडर के आधार पर देश और दुनिया में तमाम पुराने त्‍योहार और रीति रिवाज मनाए जाते हैं। हिंदू नववर्ष के आगमन पर लोग अपने रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भी देते हैं। आज हम आपके लिए हिंदू नववर्ष की कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों को नववर्ष की बधाई दे सकते हैं।

Hindu New Year 2024 Wishes, Shayari, Quotes in Hindi

नए वर्ष का नया प्रभात

बस खुशियां ही खुशियां लाए

मिट जाए सब मन का अंधेरा

हर पल बस रोशन हो जाए

Hindu New Year

Hindu New Year

दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल

नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल

ना सर पे ताज चाहिए

ना दुनिया पे राज चाहिए

हिन्दू नववर्ष मै बस इतनी ख्वाहिश

ईश्वर का साथ और आशीर्वाद चाहिए

इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना

दिल में यादों के चिराग जलाये रखना

बहुत प्यारा सफर रहा विक्रम संवत् 2080 का

बस ऐसा ही साथ संवत् 2081में भी बनाये रखना

फिर कुछ नये ख्वाब, सजाने हैं

फिर कुछ नये किरदार, निभाने हैं,

फिर कुछ नये अंधेरे भी, डालेंगे अपना डेरा,

फिर कुछ नये चिराग, जलाने हैं.

हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो

Hindu New Year Wishes

Hindu New Year Wishes

नए पत्ते आते है वृक्ष खुशी से झूम जाते हैं

ऐसे मौसम में ही तो नया आगाज़ होता हैं

हम यूँ ही हिन्दू नववर्ष नहीं मनाते हैं

मुबारक हो तुम्हे नववर्ष का प्रथम महिना

चमको तुम जैसे फागुन का महिना

पतझड़ न आये कभी आपकी जिन्दगी में

यही हैं मेरी तमन्ना

प्रेम और सौहार्द से करते नव वर्ष का आगाज़

सभी के दिलो में प्रेम रहे और बढे ज्ञान रूपी प्रकाश

नव वर्ष की बैला छाई है हर जगह

चलो मनाये हिन्दू नव वर्ष फिर एक साथ

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article