लाइफस्टाइल

हिंदी पहेली: ऐसी कौन सी चीज है जो बारिश में कितनी भी भीगे, गीली नहीं होती- 10 सेकंड में जवाब देने वाला होगा जीनियस

Hindi Paheli: अगर आप खुद को तेज दिमाग वाला मानते हैं तो यहां दी गई पहेलियों का जवाब देकर देखें। अगर 10 सेकंड में आपने ये पहले बूझ ली तो आप कहलाएंगे दिमाग के बादशाह। तो यहां देखें मजेदार पहेलियां हिंदी में और बताएं इनके जवाब।

Image

Paheliyan in Hindi: हिंदी की मजेदार पहेलियां

Hindi Paheli: पहेलियों का संसार ऐसा है कि इससे किसी की भी सूझबूझ का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पहेलियों के शब्द मिलकर एक रहस्य तो बनाते हैं लेकिन आप अगर उनको ध्यान से पकड़ेंगे तो जल्दी से जवाब भी बता देंगे। यहां देखें कुछ मजेदार हिंदी पहेलियां (Riddles in Hindi) और बताएं इनके जवाब।

Paheliyan In Hindi

1. ऐसी कौन सी चीज है जो बारिश में कितनी भी भीगे लेकिन गीली नहीं होती।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

2. ऊंट की बैठक, हिरन की चाल

एक जंतु ऐसा, जिसके दुम न बाल।

Hindi Riddle

Hindi Riddle

3. मेरा नहीं है कोई भी पहिया, फिर भी चलती जाती हूं

जब भी बाढ़ आती है, मैं ही पार लगाती हूं।

Paheli in Hindi

Paheli in Hindi

4. सरस्वती माता का मैं वाहन, सांपों का हूं कट्टर दुश्मन

घटा देख पागल हो जाता, थिरक-थिरक कर नाच दिखाता।

Hindi Paheli Latest

Hindi Paheli Latest

5. अंबर से धरती पर आती, रिमझिम-रिमझिम गाती-गाती

दादी मेरी सागर की भाप, बादल हैं मेरे मां-बाप।

6. तीन अक्षर का मेरा नाम, पानी देना मेरा काम

प्रथम कटे तो दल बन जाऊं, अंत कटे तो बाद बन जाऊं,

मध्य कटे तो बाल बनूं मैं, कर लो तुम सब मुझको याद।

Hindi Riddle

Hindi Riddle

7. ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या ?

Latest Hindi Paheli

Latest Hindi Paheli

उत्तर :

1. पानी

2. मेंढक

3. नाव

4. मोर

5. बारिश

6. बादल

7. मशरूम

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article