लाइफस्टाइल

Hindi Jokes: चुभती-जलती गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये मज़ेदार चुटकुले, देखें हंसा-हंसाकर घनचक्कर करने वाले Summer Jokes

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 18, 2023, 06:32 PM IST

Funny Summer Jokes in Hindi (मज़ेदार चुटकुले): गर्मियों का मौसम बहुत ही ईरिटेटिंग हो सकता है, अगर आपको भी ये गर्म हवाएं बहुत परेशान कर रही हैं। तो इस चुभती जलती गर्मी के मौसम में ये मज़ेदार चुटकुले आपके लिए ठंडी हवा की लहर जैसे हो सकते हैं। देखें गर्मी की छुट्टी करने वाले बढ़िया से जोक्स -

Image

Hindi jokes funny jokes in hindi summer jokes 100 मज़ेदार चुटकुले

Funny Summer Jokes in Hindi (मज़ेदार चुटकुले): गर्मियों का मौसम (Summer) बहुत ही ईरिटेटिंग हो सकता है, अगर आपको भी ये गर्म हवाएं बहुत परेशान कर रही हैं। तो इस चुभती जलती (Hindi jokes) गर्मी के मौसम में ये मज़ेदार चुटकुले आपके लिए (Jokes in hindi) ठंडी हवा की लहर जैसे हो सकते हैं। देखें गर्मी (Summer jokes in hindi) की छुट्टी करने वाले बढ़िया से जोक्स, जिन्हें आप फोन पर अपने दोस्तों (Funny jokes in hindi) और रिश्तेदारों को भेज खूब हंस सकते हैं।

Jokes in Hindi summer jokes, मज़ेदार चुटकुले

- काश सूरज की भी कोई बीवी होती,

तो भाई अपने सूरज दादा भी शायद थोड़ा कंट्रोल में रहते...

- हर कोई चांद से मोहब्बत करेगा,

तो सूरज तो जलेगा ही ना.. अब क्या झेलो 40 डिग्री

- गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में पानी ज्यादा पीना..

खाना कम खाना और हां बाहर निकलो तो सिर ढंककर ही निकलना,

क्योंकि वो क्या है न भूसे में आग थोड़ी जल्दी लगती है.. हाहाहाहा

- चिंटू : भाई क्या कर रहा है?

पिंटू : कुछ नहीं भाई, बस गर्मी को लेटर लिख रहा हूं

चिंटू : क्या लिख रहा है..

पिंटू : डियर गर्मी.. हिम्मत है तो दिसंबर-जनवरी में आकर दिखा ना...

Funny Hindi Jokes

- गर्मी के मौसम ने तो हद ही कर दी है भाई..

मच्छर भी कान में आकर पूछ रहे हैं कि,

यार सुन ना भाई तेरा खून ठंडा है न???

- सर्दियों में हम कुछ देर, धूप सेंकने के लिए सूरज को कितना ढूंढते हैं..

और अब देखों साला गर्मियों में सूरज हमे ढूंढ-ढूंढ कर सेक रहा है।।

- इस जानलेवा गर्मी में कितना भी गन्ने का रस, नींबू पानी या नारियल पानी पीलो भाई..

कलेजे को ठंडक तो पत्नी के मायके जाने पर मिलती है..

- कुछ तो पढ़ी-लिखी होगी ये गर्मी...

वरना इतनी सारी डिग्रीयां लेकर कौन ही घूमता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article