लाइफस्टाइल

Hibiscus Face Mask: बेदाग त्वचा पाने के लिए लगाएं गुड़हल के पत्तों से बना फेस पैक, जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 11:49 PM IST

Hibiscus Face Mask: मुहांसे, झाइयां, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए आप हिबिस्कस फेस पैक का सहारा ले सकती हैं। इसको एक महीने तक अप्लाई करने के बाद आपको बढ़िया असर दिखाई देने लगेगा। इसे बनाने के लिए आप गुड़हल के ताजे पत्तों को भी इस्तेमाल में ला सकती हैं।

Image

गुड़हल के पत्तों का फेसपैक बनाएगा बेदाग चेहरा

KEY HIGHLIGHTS
  • स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करेंगे गुड़हल के पत्ते
  • हिबिस्कस फेस पैक से अपनी त्वचा को बनाएं बेदाग और जवां
  • सुखे और ताजे पत्तों से भी तैयार कर सकते हैं ये जादूई फेस पैक

Hibiscus Face Mask: आजकल हर लड़की जवां और खूबसूरत दिखने वाली त्वचा की चाहत रखती है। बाजार में बिकने वाले सभी उत्पाद नेचुरल नहीं हैं और ये आपकी जेब को हल्का करने का काम भी करते हैं। तो ऐसे में आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर और स्पॉलेस बना सकती हैं। स्किन के दाग-धब्बों को हटाने के लिए हिबिस्कस फेस पैक बेहतर उपाय साबित हो सकता है। इसे न केवल घर पर तैयार किया जा सकता है बल्कि इसके लिए आपको अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ता है। इसके जरिए आप अपनी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे- महीन रेखाओं, झुर्रियों, दाग-धब्बों और ढीली त्वचा से भी राहत पा सकती हैं।

आपने कई बार गुड़हल के फूल के फेस मास्क का इस्तेमाल किया होगा या इसके बारे में सुना जरूर होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़हल के पत्ते भी ब्यूटी को संवारने के लिए उपयोग किये जा सकते हैं। बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए काफी असरदार माने जाते हैं।

सामग्री-

इसे बनाने के लिए एक चम्मच गुड़हल का पाउडर, केसर के कुछ रेशे, आधा चम्मच शहद और दो चम्मच पानी की जरुरत होती है। इसे बनाने के लिए 12 से 18 गुड़हल की पत्तों की आवश्यकता होती है और 3-4 गुड़हल के फूल तोड़कर रख लें। सबसे पहले गुड़हल के पत्तों और इसके फूलों को धूप में अच्छी तरह से सुखा कर रख लीजिए और फिर मिक्सी की मदद से इसको पीसकर एक स्मूद पाउडर बनाकर किसी साफ डब्बे में स्टोर करके रख लीजिए।

Naya Saal ka Gana: न्यू ईयर पर इन गानों के साथ मनाएं जश्न, पार्टी में जम जाएगा रंग

हिबिस्कस फेसपैक बनाने की तरीका-

इसे तैयार करने के लिए मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए अप्लाई करें। इसके बाद लगभग 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगाकर छोड़ दें और जब यह सूख जाए तो नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को सांफ करके टॉवल से पोंछ लीजिए ।इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

वैसे तो ये पूरे तरीके से प्राकृतिक है, लेकिन अगर आपको कोई सवाल परेशान कर रहा है तो आप इसे अप्लाई करने से पहले अपने हाथों या कहीं और की स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं अगर आप अधिक दिनों के लिए इस पाउडर को स्टोर करना चाहते हैं तो आप पत्तियों और फूलों की क्वांटिटी को बढ़ा सकते हैं। आप इस होममेड पाउडर को फेस पैक और स्क्रब दोनों ही तरह से इस्तेमाल मे ला सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीएजिंग गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करके हमारी त्वचा को टाइट रखने में भी मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article