लाइफस्टाइल

Happy Hartalika Teej 2023 Hindi Shayari, Wishes: शिव जी की कृपा होगी, मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद.. शायराना अंदाज में सुहागिनों को दें तीज की बधाई, देखें शायरी, विशेज

Happy Hartalika Teej 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Hartalika Teej Shubhkamnaye: पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करने के लिए सुहागिनें हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के व्रत की बधाई आप भी सभी को शानदार शायराना अंदाज में दे सकते हैं। देखें तीज स्पेशल शायरी, विशेज, कोट्स, मेसेज और तस्वीरें।

Image

Hartalika teej shayari in hindi happy hartalika teej wishes images quotes messages

Happy Hartalika Teej 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: गौरी शंकर जी के जोड़ी बन जाएं.. बेशक ही शिव पार्वती सी जोड़ी की कामना हर सुहागिन ही करती है। हरतालिका तीज के व्रत के दिन यही कामनाएं सच होती हैं, तीज का त्योहार इस साल 18 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। खुशहाल शादीशुदा जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका की तीज का व्रत रख रही सुहागिनों को आप बहुत ही शायराना अंदाज में बधाई दे सकते हैं। यहां देखें हरतालिका तीज 2023 के लिए शायरी, कोट्स, विशेज, मेसेज, फोटोज, जिन्हें आप आसानी से अपने रिश्तेदारों के फोन पर भेज उनके चेहरे का नूर और बढ़ा सकते हैं।

तीज की शायरी, Hartalika Teej shayari, wishes in Hindi

- तीज व्रत रखा मैंने बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ। हो लंबी उम्र पति की और हर जन्म मिले एक दूसरे का साथ। हैप्पी तीज

- चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार

आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार..

हरतालिका तीज की बहुत बहुत शुभकामनाएं

- शिव जी की कृपा होगी, मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद..

जब मनाएंगे मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार, घर होगा आबाद.. Happy Hartalika Teej

- इस तीज आपको अपना, मनचाहा वर मिल जाए

करो मां पार्वती से प्रार्थना, आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।

- सावन लाया है तीज का त्योहार..

बुला रही है आपको खुशियों की बहार

सभी को तीज की शुभकामनाएं

Happy Hartalika teej wishes, messages, quotes shayari in hindi

- फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार

दिल से आप सब को हो मुबारक, प्यारा ये तीज का त्योहार..

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

- मेहंदी से सजे इन हाथों में हरी चूड़ियां खनकती हैं,

तीज के पावन मौके पर सुहागिनें जी भर कर सजती हैं.. हैप्पी तीज

- सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास,

मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसे पति की बाहों में आवास..

- गौरी शंकर जी के जैसी जोड़ी बन जाएं, ओ ऐसी जोड़ी बन जाएं..

हरतालिका तीज की ढेर सारी बधाई..

हर सुहागिन को तीज पर ये शानदार शायरियां भेज, त्योहार की रौनक में चार चांद लगा दें।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article