Hariyali Teej Mehndi Design Photo (हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन फोटो): हरियाली तीज का व्रत त्योहार इस साल 27 जुलाई यानि की रविवार के दिन रखा जाएगा। तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र का व्रत रखती हैं तो अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं। ऐसे में हरियाली तीज 2025 के शुभ अवसर पर शगुन की मेहंदी रचाना तो बनता ही है। अगर आप भी बिल्कुल ही आखिरी मोमेंट पर अब बैठकर अपने लिए एकदम ही कमाल के लुक वाली मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं। तो ये वाली मेहंदी की सारी ही डिजाइन्स बहुत ही ज्यादा प्यारी हो सकती हैं। देखें लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो।
Hariyali Teej 2025 Mehndi Design Photo

Mandala Mehndi (Photo Credit: Pinterest)
मांडला स्टाइल की ये वाली मेहंदी के प्यारे प्यारे डिजाइन्स तीज के लिए इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडी हैं। फूलों की ऐसी वाली डिजाइन्स बैक हैंड मेहंदी में चार चांद लगा देंगी। जरूर ही आपको इस साल तीज पर ये वाली मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए।

Back Hand Mehndi (Photo Credit: Pinterest)
ब्रेसलेट पैटर्न में ये वाली स्टाइलिश लुक की मेहंदी भी तीज पर ट्राई कर सकते हैं। अगर आप एकदम ही लेटेस्ट और यूनिक लुक वाली मेहंदी का डिजाइन लगाना चाहते हैं। तो फिर आपके लिए ये वाली मेहंदी का डिजाइन चूज करना बेहतरीन हो सकता है।

Teej Mehndi (Photo Credit: Istock)
हरियाली तीज पर ही ये वाली स्पेशल फूल, बेल, चैक्स पैटर्न वाली मेंहदी का डिजाइन भी लगा सकते हैं। ऐसी वाली मेहंदी बिगिनर्स भी लगाएंगे तो अच्छे से लग जाएगी, अगर आपको जल्दी है तो इसका छोटा फूल लगा सकते हैं।

Happy Hariyali Teej (Photo Credit: Pinterest)
हैप्पी तीज वाली इस मेहंदी का एकदम यूनिक डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है। चैक्स और पत्ती पैटर्न इन दिनों ट्रेंड भी कर रहा है। टैटू लुक वाली य मेहंदी गर्ल्स के हाथों में अच्छा लुक देगी।

Mehndi Ki Latest Design (Photo Credit: Pinterest)
सावन में हरियाली तीज के अवसर पर शिव जी की पूजा करती महिला वाली मेहंदी डिजाइन तो कमल फूल, सावन का आनंद लेकर झूला झूलती महिला वाली मेहंदी की डिजाइन भी सेलेक्ट की जा सकती है। जरूर ही आपको इस त्योहार पर इन सारी डिजाइन्स में से अपनी पसंद का डिजाइन सेलेक्ट कर लेना चाहिए।
