लाइफस्टाइल

Happy World Hindi Day 2024 Wishes Hindi Shayari: मेरी जान मेरी शान है हिंदी.. यहां पढ़ें विश्व हिंदी दिवस की शायरी, कोट्स, मैसेज

Happy World Hindi Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Vishwa Hindi Diwas Mubarak Ho Shayari: हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिहाज से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसी खास मौके पर इन शायरी के जरिए दें अपनों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

Image

Hindi Diwas

Happy World Hindi Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल की तरह इस साल भी 10 जनवरी यानी कल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। विश्व हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। हिंदी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोली जाती है। वहीं यह भाषा देश में सबसे ज्यादा बोली जाती है। हिंदी विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के इसी महत्व को उजागर करने के मकसद से हर साल 10 जनवरी को वर्ल्ड हिंदी डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। वहीं हिंदी दिवस के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो हिंदी दिवस की शायरी, हिंदी दिवस कोट्स, हिंदी दिवस मैसेज भेज सकते हैं।

होठ खामोश थे सिसकियां कह गयी,

द्वार बंद थे खिड़कियां कह गयी,

कुछ हमने कहा कुछ हिंदी कह गयी,

जो न कह पायें वो हिचकियाँ कह गयी।

वक्ताओं की ताकत भाषा,

लेखक का अभिमान है भाषा,

भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,

मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान हैं।

जबकि हर सॉस मेरी, तेरी वजह से है मां,

फिर तेरे नाम का दिन एक मुकर्रर क्यूं हैं?

जिसमें है मैंने ख्वाब बुने,

जिस से जुड़ी मेरी हर आशा,

जिससे मुझे पहचान मिली,

वो है मेरी हिंदी भाषा।

Vishwa Hindi Diwas 2024

Vishwa Hindi Diwas 2024

बिछड़ जाएंगे अपने हमसे,

अगर अंग्रेजी टिक जाएगी,

मिट जाएगा वजूद हमारा,

अगर हिंदी मिट जाएगी।

हर वतन का सम्मान है मातृभाषा

गर्व से कहो है हमारी हिदी भाषा

जब भी होता ये दिल भावुक

और ये जुबान लड़खड़ाती है,

ऐसे समय में बस अपनी

मातृभाषा ही काम आती है।

Hindi Diwas

Hindi Diwas

मन के भावों को जो ब्यक्त करा दे

ऐसी साहित्यिक रसधार है ‘हिंदी’

छोटे बड़े अक्षरों का जो भेद मिटा दे

ऐसा समानता का अधिकार है ‘हिंदी’

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article