लाइफस्टाइल

Happy Women's Day 2024 Hindi Shayari, Wishes: इन शानदार मैसेज, कोट्स और शायरी से महिला मित्र को दें विमेंस डे की बधाई, देखें विमेंस डे ग्रीटिंग्स

Happy Women's Day (Mahila Diwas) 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अपनी महिला मित्र को इन मैसेज, कोट्स, शायरी से दें वुमन्स डे की बधाई।

Image

Happy Women's Day 2024

Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: 8 मार्च यानी इंटरनेशल महिला दिवस है। यह दिन दुनियाभर की महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज के समय में महिलाएं, पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। हर क्षेत्र महिलाएं अद्भूत काम कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त और आत्नविश्वासी बनाने के लिए ही हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यहां आप महिलाओं को इस खास दिन की बधाई देने के लिए ये मेसेज, विशेज और इमेजेज देख सकते हैं।

Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari

1. मां है वो, बेटी है वो,

बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,

जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,

शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,

नमन है उन सब नारियों को,

जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो।

Happy Women’s Day

Mahila Diwas ki Shubhkamnayen

Mahila Diwas ki Shubhkamnayen

2. हर घर की नींव कहलाती है,

महिला घर को परिवार बनाती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं

3. जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं,

तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,

लेकिन जब आप एक औरत को शिक्षित करते हैं,

तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं

Womens Day 2024

Womens Day 2024

4. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,

जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने मे गुजर गई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

5. ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,

औरत के हर रूप को प्रणाम।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,

पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है।

Happy Women’s Day 2024

7. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,

लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता।

Happy Women’s Day

Happy Womens Day 2024

Happy Womens Day 2024

8. अभी रास्ता हो रहा है रौशन,

देखो कहीं कोई महिला तो नहीं आ रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

9. हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,

क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।

Happy Women’s Day 2024

Womens Day 2024 Hindi Wishes

Womens Day 2024 Hindi Wishes

10. जो जन्म देती है, जो मौत से बचाती है,

जो आगे बढ़ाती है, वो औरत कहलाती है।

Happy International Women's Day

महिला दिवस का इतिहास (why we celebrate Women's Day in Hindi)

अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन छेड़ा था। रूसी महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस को लेकर 1917 में हड़ताल की थी। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इसी वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी थी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही महिलाएं एक दूसरे को महिला दिवस की बधाईयां भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें महिला दिवस शुभकामना संदेश, महिला दिवस कोट्स, महिला दिवस शायरी, महिला दिवस विशेज।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article