Happy Wednesday Morning Wishes, Messages, Status, Quotes: हफ्ते के यूं तो सभी दिन खास होते हैं, लेकिन बुधवार (Wednesday) उन दिनों में सबसे अलग होता है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी बुधवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेशजी (Ganeshji) का होता है। बुधवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आप अपने खास परिजनों, करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को बुधवार से जुड़े गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Messages), विशेज (Good Morning Wishes), कोट्स, स्टेटस आदि उनके फोन (Mobile) पर भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल सकते हैं। आज हमने इसीलिए बुधवार से संबंधित गुड मॉर्निंग मैसेजेस, गुड मॉर्निंग विशेज स्टेटस आपके साथ शेयर किए हैं।
बुधवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Wednesday Good Morning Messages)
1. पानी की बूंदे फूलों को भिगा रही है,
ठंडी लहरे एक ताज़गी जगा रही है,
हो जाइए आप भी इनमें शामिल,
एक प्यारी सी सुबह आपको जगा रही है।
गुड मॉर्निंग
2. ख्वाहिश व सपने भले ही छोटे हों,
लेकिन उनको पूरा करने के लिए दिल में ज़िद का होना ज़रूरी है।
आपका बुधवार शुभ हो!
3. खिलखिलाती सुबह है, है ताजगी भरा सवेरा,
फूलों और बहारों ने, है रंग अपना बिखेरा,
बस इंतज़ार है आपकी एक मुस्कराहट का,
जिसके बिना ये दिन है अधूरा।
गुड मॉर्निंग
4. सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,
लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है।
शुभ बुधवार, गुड मॉर्निंग।
5. उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।
शुभ बुधवार सुप्रभात।
Happy Wednesday Good Morning
6. संकल्प वह चमत्कारी जादू है,
जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,
मानव का कायाकल्प हो जाता है।
शुभ बुधवार, गुड मॉर्निंग।
7. रात ने चादर समेट ली है,
सूरज ने किरणे बिखेर दी है,
चलो उठो और थैंक्स करो अपने भगवान को,
जिसने हमे ये प्यारी सी सुबह दी है।
गुड मॉर्निंग
8. हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
बुधवार की हार्दिक शुभ कामनाये।
Wish You Happy Wednesday
9. गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,
सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।
शुभ बुधवार सुप्रभात।
Good Morning Wednesday
10. आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि
खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।
हैप्पी बुधवार
