Happy Vat Purnima 2025 Wishes in Hindi: वट पूर्णिमा (जिसे वट सावित्री पूर्णिमा भी कहा जाता है) एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल वट पूर्णिमा का त्योहार 10 जून यानी आज मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करने के साथ साथ अपनी सखी, सहेलियों को शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी वट पूर्णिमा की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो यहां से विशेज, शुभकामना संदेश शेयर कर सकती हैं।
Happy Vat Purnima 2025 Wishes, Messages in Hindi
1. वट पूर्णिमा का यह पावन व्रत, लाए जीवन में खुशियों की बरसात.
पति की लंबी उम्र हो, और साथ बना रहे दिन-रात,
वट पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. जिस तरह सावित्री ने अपने सत्यवान को वापस पाया,
वैसे ही हर स्त्री का प्रेम और विश्वास अडिग बना रहे,
वट पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं!
3. वट वृक्ष की तरह मजबूत हो हमारा रिश्ता,
हर मौसम में साथ निभाएं हम बिना किसी शर्त के,
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं मेरे जीवनसाथी को
वट पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
4. व्रत है यह प्रेम, आस्था और विश्वास का,
हर पत्नी के लिए है यह जीवन का खास दिन,
वट पूर्णिमा के इस पुनीत पर्व पर ढेर सारी मंगलकामनाएं
5. वट पूर्णिमा का व्रत आए हर साल,
ले आए सुहागनों के जीवन में खुशियों की बहार,
आपको और आपके परिवार को वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं
6. प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है यह पर्व,
सावित्री जैसी शक्ति मिले हर नारी को,
वट पूर्णिमा व्रत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
