Happy Valentine's Day 2024 Shayari: कपल्स के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसी वजह से फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की बात कहने से पीछे नहीं हटते हैं। प्यार के इस त्योहार की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। इस एक हफ्ते में पार्टनर एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोई महंगे तोहफे देकर दिल की बात कहता है तो कोई शायरी के जरिए अपने प्यार का इजहार करता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को शायराना अंदाज में दिल की बात कहना चाहते हैं तो ये शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें लवर को भेजने के लिए शायरी, कोट्स, मैसेज, फोटो, GIF, वीडियो।
Happy Valentine's Day 2024 Shayari in Hindi
प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता
दिल में हर किसी के राज नहीं होता
क्यों इंतजार करते हैं वैलेंटाइन डे का
क्या साल का हर दिन प्यार का हकदार नहीं होता?
Happy Valentine's Day 2024

Valentine Day.
कभी हँसाता है ये प्यार,
कभी रुलाता है ये प्यार,
हर पल की याद दिलाता है ये प्यार.
चाहो या न चाहो पर आपके होने का
एहसास दिलाता है ये प्यार।
हैपी वैलेंटाइन्स डे
तेरी पहली मुलाकात जिन्दगी में एक बहार लाई थी,
हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी,
लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है,
हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी।
Happy Valentine's Day 2024

Valentines Day 2024.
मेरी जिंदगी में खुशियां तेरे बहाने से है
आधी तुझे सताने से है और आधी तुझे मनाने से।।
हैपी वैलेंटाइन्स डे
तुम हकीकत नहीं हो हसरत हो,
जो मिले ख्वाब में वही दौलत हो,
किस लिए देखती हो शीशा,
तुम तो खुद से भी ज्यादा खूबसूरत हो।
हैपी वैलेंटाइन्स डे

Valentine week.
मेरा वजूद सिर्फ मेरी मोहब्बत से है,
मुझे गुरुर बहुत अपनी मोहब्बत पे है,
मुझे चाहते होंगे और भी बहुत लोग,
मगर मुझे मोहब्बत सिर्फ अपनी मोहब्बत से है।
Happy Valentine's Day 2024
मुझे इन राहों मे तेरा साथ चाहिए,
तनहाई में तेरा हाथ चाहिए,
खुशियों से भरे इस संसार में,
मुझे तो बस तेरा प्यार चाहिए।
हैपी वैलेंटाइन्स डे

Valentine shayari.
दिन प्यार का चल प्यार से मनाते हैं,
मोहब्बत अपनी एक दूसरे पर बरसाते हैं,
भीगा के आज मोहब्बत में एक दूसरे को,
चल प्यार में अपन डूब जाते हैं।
Happy Valentine's Day 2024
