लाइफस्टाइल

Thursday Good Morning Wishes: हमेशा याद रखना बेहतर दिनों के लिए, बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है...अपनों को भेजें ये खास संदेश, खुशनुमा बन जाएगा दिन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 7, 2023, 07:25 AM IST

Thursday Good Morning Wishes: सुबह की शुरुआत बेहतरीन तरीके से भला कौन नहीं करना चाहता है। क्योंकि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हमारी सुबह को खुशनुमा बना देते हैं। उनके एक गुड मॉर्निंग मैसेज से पूरा दिन बन जाता है।

Image

Thursday Good Morning Wishes

Thursday Good Morning Wishes: सुबह की शुरुआत बेहतरीन तरीके से भला कौन नहीं करना चाहता है। क्योंकि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हमारी सुबह को खुशनुमा बना देते हैं। उनके एक गुड मॉर्निंग मैसेज से पूरा दिन बन जाता है। अगर आपकी जिंदगी में भी कोई खास है और आप उनकी सुबह को खुशनुमा और यादगार बनाना चाहते हैं तो उन्हें प्यारा सा गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं। यआज हम आपके लिए बेहद खूबसूरत गुड मॉर्निंग मैसेज लेकर आए हैं जिसे आप अपनों को भेजकर उनका दिन बना सकते हैं। यहां देखें गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स, शायरी।

हमेशा याद रखना बेहतर दिनों के लिए

बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है ।

सुप्रभात

क्यों जमीन में बैठकर आसमान देखता है,

पंखों को खोल लोग उड़ान देखते हैं।

सुप्रभात आपका दिन शुभ हो

फूल भले ही सुंदर हो लेकिन,

कुछ लोगों के दिल फूलों से भी सुंदर होते हैं,

जैसे कि आप !

सुप्रभात

Thursday Good Morning Wishes

Thursday Good Morning Wishes

सफल होकर हमें दुनिया जानती है,

और असफल होकर हम दुनिया को जान जाते हैं।

सुप्रभात

जहां सूर्य की किरण हो,

वहीं प्रकाश होता है,

और जहां प्रेम की भाषा हो,

वहीं परिवार होता है।

सुप्रभात

हर सुबह एक वादा कीजिए,

अपना दिन हंसते हुए गुजारा कीजिए !!

सुप्रभात

Thursday Good Morning Wishes

Thursday Good Morning Wishes

रिश्ते बंधे हों अगर दिल की डोरी से,

तो दूर नही होते किसी मजबूरी से।

सुप्रभात

न संघर्ष न तकलीफ फिर क्या मजा है जीने में,

तूफान भी रुक जाएगा जब लक्ष्य रहेगा सीने में।

गुड मॉर्निंग

इंसान कहता है ईश्वर नजर क्यों नही आता,

पर सच्चाई है जब जीवन में कोई साथ नही देता,

तो सिर्फ वही साथ होता है।

सुप्रभात

Thursday Good Morning Wishes

Thursday Good Morning Wishes

कोई भी रिश्ता बड़ी-बड़ी बाते करने से नहीं,

बल्कि छोटी छोटी बातों को समझने से,

सच्चा और गहरा होता है !!

सुप्रभात

अगर कल का दिन अच्छा था तो

रुकिए नहीं, हो सकता है

आपकी जीत का सिलसिला

बस अभी शुरू ही हुआ हो।

गुड मॉर्निंग

जिस पल आप हार मानने की सोचते हैं,

उसी पल उस कारण को याद कर लें,

जिसकी वजह से आप अब तक डटे हुए थे।

गुड मॉर्निंग

आज सुबह जब आपने अपनी आंखें खोली,

कोई अपनी आख‍िरी सांस ले रहा है,

ईश्‍वर का शुक्रिया कहें कि उसने आपको एक और दिन दिया है। इसे बर्बाद ना करें!

गुड मॉर्निंग

Thursday Good Morning Wishes

Thursday Good Morning Wishes

अगर आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं,

तो सबसे पहले जागना जरूरी है।

गुड मॉर्निंग

बीते कल से सीख लें,

आज को जीना सीखें और

आने वाले कल से उम्‍मीद रखें।

गुड मॉर्निंग

न किसी के आभाव में जियो,

न किसी के प्रभाव में जियो,

जिन्दगी आपकी है,

बस अपने मस्त स्वाभाव में जियो।

गुड मॉर्निंग

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article