Sunday Morning Jokes (संडे मॉर्निंग जोक्स): संडे मॉर्निंग की शायरियां तो हर कोई भेजता है, लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत मजाकिया अंदाज में हंसकर करना चाहते हैं तो ये जोक्स आपको खूब पसंद आने वाले हैं। रविवार का दिन आराम और खुशियों के लिए होता है। और इस दिन का आगाज हंसी-मजाक के साथ हो इससे बेहतर क्या ही है, तो यहां 10 हल्के-फुल्के और मजेदार जोक्स दिए गए हैं जो आपके और आपके परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला देंगे तो दिन को ठहाकों से भर देंगे। बेशक ही आपको भी अपने फ्रेंड्स तो फैमिली वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर ये चुटकुले, जोक्स भेजकर सबका दिन बना ही देना चाहिए।
Good Morning Happy Sunday Morning Jokes in Hindi
1. पापा - बेटा, संडे को सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?
बेटा - अलार्म बंद करके फिर से सो जाना चाहिए!
2. दोस्त 1: रविवार को मैं जिम जाता हूँ।
दोस्त 2: कितने बजे?
दोस्त 1: सपने में !
3. संडे सुबह 6 बजे अलार्म बजा, मैंने सोचा.. 5 मिनट और,
अगली बार आंख खुली तो देखा.. अलार्म ने भी हार मानकर सोना कर शुरु कर दिया है
4. पति: आज मैंने घर की सफाई की!
पत्नी: कैसे?
पति: मैंने सोफे से उठकर बिस्तर पर जाकर सो गया!
5. बेटा: पापा, आप रोज सुबह चाय क्यों पीते हो?
पापा: बेटा, दिन की शुरुआत मीठी होनी चाहिए
बेटा: लेकिन पापा, आप तो नींबू वाली चाय पीते हो
6. टीचर: सुबह योग करो, तनाव कम होगा!
मैं: लेकिन सुबह जल्दी उठने का तनाव?
7. बच्चा: "पापा, आज रविवार है, हम कहीं घूमने चलेंगे?
पापा: हाँ बेटा... लिविंग रूम से बेडरूम तक
8. बच्चा: पापा, रविवार को हफ्ते का सबसे अच्छा दिन क्यों कहते हैं?
पापा: क्योंकि इस दिन मम्मी की डांट भी 50% डिस्काउंट में मिलती है
9. बेटा: मम्मी, आज चपाती गोल क्यों नहीं बनी?
मम्मी: क्योंकि आज रविवार है... चपाती भी थकी हुई है!
10. बेटा: पापा, आप रोज सुबह पार्क में दौड़ने क्यों जाते हो?
पापा: वजन कम करने!
बेटा: लेकिन वापस आकर 5 पराठे खा लेते हो!
