लाइफस्टाइल

Happy Slap Day 2023: इन मजेदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes, Images के जरिए दें स्लैप डे पर शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 10:58 AM IST

Happy Slap Day 2023 Date Kab Hai, Wishes Images, Quotes: फरवरी के महीने में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत होती है। इस क्रम में 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है।

Image

Happy Slap Day 2023: इन मजेदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes, Images के जरिए दें स्लैप डे पर शुभकामनाएं

Happy Slap Day 2023 Date, Wishes Images, Quotes: फरवरी के महीने में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत होती है। इसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए काफी खास दिन माना जाता है। उसके बाद एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine Week) की शुरुआत हो जाती है। इसी क्रम में 15 फरवरी को स्लैप डे (Slap Day) होता है। स्लैप डे उन लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है जो अपने धोखेबाज पार्टनर या एक्स को थप्पड़ मारकर उन्हें सबक सिखाना चाहते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि किसी को थप्पड़ मारने से बचें और यहां दिन गए मजेदार मैसेज उनको भेजें।

Happy Slap Day 2023 Date Kab Hai, Wishes Images, Quotes

लड़का: जान एक गिलास पानी दे दो,

लड़की: खुद उठ के पी लो,

लड़का: प्लीज दे दो ना,

लड़की: अब मांगा तो थप्पड़ मारूंगी,

लड़का: थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।

स्लैप डे की शुभकामनाएं

लड़का: प्यार करने से डरती हो?

लड़की: प्यार और इश्क से डर नहीं लगता है,

लड़का: फिर...?

लड़की: वैलेंटाइन वीक में इतने प्रपोज मिले हैं,

कि अब स्लैप डे से डर लगने लगा है...

स्लैप डे की शुभकामनाएं

बीवी को थप्पड़ मार के पति बोला,

आदमी उसे ही मारता है जिसे प्यार करता है,

पत्नी अपने पति को दो थप्पड़ मार के बोली,

आप क्या समझते हैं कि मैं आपसे प्यार नहीं करती।

स्लैप डे की शुभकामनाएं

सच्चा दोस्त वह है जो आपकी आंख में,

पहला आंसू देखे तो दूसरा आंसू पोंछ ले,

तीसरा आंसू रोक ले और चौथा आंसू देखे तो,

एक थप्पड़ मार के बोले ले अब खुल के रो...

स्लैप डे की शुभकामनाएं

जब आप हमसे रूठ जाओगे,

जब आप हमसे खफा हो जाओगे,

जब आप हमें भूल जाओगे,

तब ऐसा थप्पड़ मारूंगा कि भूल नहीं पाओगे।

स्लैप डे की शुभकामनाएं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article