Happy Rose Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos, Pictures, Pics: रोज डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन गुलाब देने का चलन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। कपल्स एक-दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। इस खास मौके पर कपल्स के अलावा दोस्त और करीबी भी अपनों को गुलाब देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस रोज डे को खास बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, स्टेट्स, एचडी वॉलपेपर्स, GIF, ग्रीटिंग कार्ड भेज सकते हैं।
Happy Rose Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi
फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी
मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी
जीत कर कोई खुश हो तो क्या हुआ
हार कर खुशियां मनाना भी ज़िंदगी
हैप्पी रोज डे डियर !

Rose Day wishes
बड़े ही चुपके से भेजा था
मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब
कम्बख्त उसकी खुशबू ने
सारे शहर में हंगामा कर दिया
हैप्पी रोज़ डे 2024 डियर
फूल टूट कर भी खुशबू देता है
आपका साथ अच्छी यादें देता है
हर शख्स का अपना अंदाज है
कोई जिंदगी में प्यार तो
कोई प्यार में जिंदगी देता है
हैप्पी रोज़ डे लव !
आज मैं ये इजहार करता हूं
जान भी तुझ पर निसार करता हूं
बेहिसाब, बेशुमार करता हूं
मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं
हैप्पी रोज़ डे 2024

Rose Day 2024
चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह
नाम आपका रोशन रहे आफताब की तरह
गम में भी आप हंसते रहे फूलों की तरह
अगर हम इस दुनिया में न रहे आज की तरह
हैप्पी रोज़ डे डियर !
ना जाने कितने दिलों को
जोड़ देगा आज,
डाली से टूटकर वो एक
फूल गुलाब का…
हैप्पी रोज़ डे माय लव

Rose Day wishes for Wife
मेरी ज़िंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम
मिले ज़िंदगी में हज़ारों मुझे
पर उन हज़ारों की भीड़ में
महकता हुआ प्यारा सा गुलाब हो तुम
हैप्पी रोज़ डे
होंठ कह नहीं सकते जो फसाना दिल का
शायद नजर से वो बात हो जाए
इस उम्मीद से करते हैं इंतजार रोज डे का
शायद इस गुलाब के जरिए मेरे प्यार का इजहार हो जाए
हैप्पी रोज डे 2024

Rose Day wishes for Love
तुम्हारे साथ रहते-रहते, तुम्हारी चाहत सी हो गयी है
तुमसे बात करते-करते, तुम्हारी आदत सी हो गयी है
एक पल न मिले तो बेचैनी सी लगती है
दोस्ती निभाते-निभाते, तुमसे मोहब्बत सी हो गयी है।
Happy Rose Day 2024
