लाइफस्टाइल

Happy Rose Day wishes Hindi: जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूं... रोज डे पर ऐसे करें प्यार का इजहार, भेजें ये रोमांटिक विशेज, कोट्स, शायरी, फोटो

Happy Rose Day 2024 wishes: गुलाबी सर्दी में लिपटा प्यार का मौसम आ गया है और इसी के साथ चाहने वालों को जिस वैलेंटाइन वीक का इंतजार था, वो भी आ गया है। अगर आप वैलेंटाइन वीक की शुरुआत यानी रोज डे के दिन किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Image

Happy Rose Day 2024 Wishes Quotes Messages Shayari

Happy Rose Day 2024 wishes: फरवरी यानी प्यार का महीना। इस महीने आता है वैलेंटाइन वीक, जो हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। कपल्स साल भर इस वीक का इंतजार करते हैं, ताकि हर दिन किसी नए बहाने से अपने प्यार का इजहार कर सकें। यूं तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे के साथ ही हो जाती है। इस दिन लोग गुलाब देकर अपने मोहब्बत का इजहार करते हैं। वहीं, अपने प्यार को मैसेज भेजकर भी रोज डे विश करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी किसी स्पेशल को प्यार भरे शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी भेजनी है तो यहां से भेजें व्हॉट्सऐप, फेसबुक पर चुनिंदा Rose day के विशेज।

Happy Rose Day Romantic Wishes in Hindi

1) बड़े ही चुपके से भेजा था

मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब

कम्बख्त उसकी खुशबू ने

सारे शहर में हंगामा कर दिया

Happy Rose Day Love

2) तू वो गुलाब है जिसमें खूबसूरती की खुशबू है

न कांटे हैं

न मुरझाने की फितरत है

Happy Rose Day Baby

3) फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी

मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी

जीत कर कोई खुश हो तो क्या हुआ

हार कर खुशियां मनाना भी ज़िंदगी

Happy Rose Day Dear

4) फूल टूट कर भी खुशबू देता है

आपका साथ अच्छी यादें देता है

हर शख्स का अपना अंदाज है

कोई जिंदगी में प्यार तो

कोई प्यार में जिंदगी देता है

Happy Rose Day Baby

5) आज मैं ये इजहार करता हूं

जान भी तुझ पर निसार करता हूं

बेहिसाब, बेशुमार करता हूं

मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं

Happy Rose Day Love

6) चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह

नाम आपका रोशन रहे आफताब की तरह

गम में भी आप हंसते रहे फूलों की तरह

अगर हम इस दुनिया में न रहे आज की तरह

Happy Rose Day Dear

7) ना जाने कितने दिलों को

जोड़ देगा आज,

डाली से टूटकर वो एक

फूल गुलाब का…

Happy Rose Day My Love

8) मेरी ज़िंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम

मिले ज़िंदगी में हज़ारों मुझे

पर उन हज़ारों की भीड़ में

महकता हुआ प्यारा सा गुलाब हो तुम

Happy Rose Day Jaan

9) होंठ कह नहीं सकते जो फसाना दिल का

शायद नजर से वो बात हो जाए

इस उम्मीद से करते हैं इंतजार रोज डे का

शायद इस गुलाब के जरिए मेरे प्यार का इजहार हो जाए

Happy Rose Day My Love

10) तुम्हारे साथ रहते-रहते, तुम्हारी चाहत सी हो गयी है

तुमसे बात करते-करते, तुम्हारी आदत सी हो गयी है

एक पल न मिले तो बेचैनी सी लगती है

दोस्ती निभाते-निभाते, तुमसे मोहब्बत सी हो गयी है।

Happy Rose Day Jaan

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article