Happy Rose Day 2024: 7 फरवरी को हर साल की तरह इस साल भी रोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन सभी लोग गुलाब के जरिए अपनी फीलिंग्स को बयां करते हैं। रोज डे के मौके पर ज्यादातर लोग लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन कई बार लोग क्रश को भी लाल गुलाब ही दे देते हैं या फिर अगर किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो भी लोग लाल गुलाब ही दे देते हैं। जिसकी वजह से कई बार लोग उसका गलत मतलब निकाल लेते हैं और बनती बात भी बिगड़ जाती है। आपको बता दें कि लाल गुलाब प्यार की निशानी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि पिंक , सफेद , और नारंगी गुलाब किसे देते हैं और इसका क्या मतलब होता है? आज हम आपको इस आर्टिकल में अलग अलग रंगों के गुलाब का मतलब बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपनी फीलिंग्स के हिसाब से इस रोज डे अपने किसी खास को गुलाब दे सकते हैं।
लाल गुलाब

Red Rose
लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी से मोहब्बत करते हैं या किसी के लिए आपके दिल में फीलिंग्स है तो इस रोज डे आप लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
पीला गुलाब

Yellow Rose
पीला गुलाब दोस्ती की निशानी होती है। अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो पीला गुलाब दे सकते हैं। इससे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
पिंक गुलाब

Pink Rose
पिंक गुलाब आकर्षण, खुशी, कृतज्ञता को दिखाता है। अगर आप किसी को यह बताना चाहते हैं कि वो आपकी जिंदगी में बेहद खास तो आप पिंक गुलाब दे सकते हैं। ज्यादातर लोग अपने बेस्ट फ्रेंड को पिंक गुलाब देते हैं।
सफेद गुलाब

White Rose
सफेद रंग सरलता शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। सफेद गुलाब सम्मान का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आप किसी का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं जैसे आप अपने माता-पिता का करते हैं तो आप उन्हें सफेद गुलाब दे सकते हैं।
नारंगी गुलाब

Orange Rose
नारंगी गुलाब आकर्षण का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप किसी को बेहद पसंद करते हैं तो उसे आप नारंगी गुलाब दे सकते हैं।
