लाइफस्टाइल

Republic Day 2024 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स, मैसेज, फोटो

Republic Day 2024 Wishes: हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर अगर आप अपनों को देशभक्ति भरा मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहां देखें गणतंत्र दिवस के मैसेज, कोट्स,शायरी,फोटो।

Image

Happy Republic Day 2024 Wishes

Republic Day 2024 Wishes: 26 जनवरी भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान पूरी तरह से लागू किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर ही देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो गणतंत्र दिवस के मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Republic Day 2024 Wishes in hindi

भारतीय होने पर करो गर्व,

मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,

देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,

हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।

न भूलेगा देश कभी वह नजारा

जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला

उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी

चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Republic Day 2024

Happy Republic Day 2024

जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले

ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,

रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,

मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

न हिंदू हैं, न मुस्लिम

हम तो हैं भारतवासी।

बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,

अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत के उन वीरो को सलाम,

जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।

अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,

लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Republic Day 2024 Wishes

Republic Day 2024 Wishes

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,

रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।

दिल एक और एक जान है हमारी,

ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Republic Day 2024

Happy Republic Day 2024

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

गणतंत्र दिवस की बधाई

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article