लाइफस्टाइल

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes in Hindi: राखी का आया त्योहार...बहनों को भेजें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, यहां से चुन चुन कर भेजें विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2025, 06:00 AM IST

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes in Hindi : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज (9 अगस्त 2025) मनाया जा रहा है। यदि आप अपनी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं। एक से एक शानदार मैसेज, कोट्स और फोटोज देखकर आपकी बहन का दिन बन जाएगा।

Image

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (Image: Canva)

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes in Hindi : रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम, स्नेह और कर्तव्य को समर्पित है। यह त्योहार सिर्फ कलाई पर एक धागा बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में सुरक्षा, सम्मान और प्रेम की भावना को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस खास मौके पर भाई अपनी बहनों को तोहफे भी देते हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर लोग अपनी बहनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनी बहन को रक्षाबंधन की शुभकामना देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi

  1. राखी का आया त्योहार,
खुशियों की छाई बहार,

भाई की कलाई पर बंधा है बहना का प्यार.

हैप्पी रक्षाबंधन 2025

हैप्पी रक्षाबंधन 2025 (Image: Canva)

हैप्पी रक्षाबंधन 2025 (Image: Canva)

2. धागो से बांधा है अपने दिल का एहसास,

हमेशा बना रहे मेरा और आपका साथ।

Happy Raksha Bandhan 2025

3. इसे समझो न रेशम का तार भैया,

मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया।

Happy Raksha Bandhan 2025

4. भाई तुम जियो हजारों साल,

मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,

खुशियों की हो तुमपे बौछार,

यही दुआ करते हैं हम बार-बार

रक्षाबंधन की बधाई

रक्षाबंधन की बधाई (Image: Canva)

रक्षाबंधन की बधाई (Image: Canva)

5. भाई बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान,

इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता,

चाहे ढूंढ लो सारा जहान

हैप्पी रक्षाबंधन

6. मीठे झगड़े और प्यारी तकरार,

इन्हीं में छुपा है भाई-बहन का प्यार,

रक्षाबंधन लाया है बधाई अपार,

खुश रहो तुम हर बार

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

हैप्पी रक्षाबंधन (Image: Canva)

हैप्पी रक्षाबंधन (Image: Canva)

7. कच्चे धागों का है ये बंधन,

प्यार भरी है इसकी हर एक धड़कन,

बहन का प्यार और भाई का साथ,

मुबारक हो राखी का ये पावन दिन खास

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article