लाइफस्टाइल

पारसी नववर्ष पर अपनों को यूं भेजें शुभकामनाएं, देखें जमशेदी नवरोज कब मनाते हैं, विशेस इन हिंदी

नवरोज पारसी समुदाय का नववर्ष है, जो हर साल 20-21 मार्च के आसपास वसंत विषुव पर मनाया जाता है। यह नई शुरुआत, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है। भारत में पारसी समुदाय इसे उत्साह से मनाता है। इस दिन पर खास अपनों को बधाई संदेश भी दिए जाते हैं, यहां देखें जमशेदी नवरोज मुबारक, नवरोज विशेस इन हिंदी।

Image

Happy Nowruz Wishes 2026

Nowruz (नवरोज) एक प्राचीन पारसी और ईरानी नववर्ष का त्योहार है, जिसे हर साल 20 या 21 मार्च के आसपास मनाया जाता है। साल 2026 में भी नवरोज 20 मार्च 2026 को रात 8 बजे से मनाया जाएगा। यह त्योहार दिन-रात के बराबर होने का प्रतीक होता है और प्रकृति में नए जीवन की शुरुआत को दर्शाता है। नवरोज शब्द का अर्थ ही होता है 'नया दिन'। यह त्योहार करीब 3000 साल पुराना है और इसकी शुरुआत प्राचीन पर्शियन (ईरानी) सभ्यता से हुई थी। यह सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति, नवजीवन, शांति और सकारात्मकता का उत्सव है।

भारत में नवरोज क्यों मनाया जाता है?

भारत में Nowruz मुख्य रूप से पारसी (Zoroastrian) समुदाय द्वारा मनाया जाता है। पारसी लोग सदियों पहले ईरान से भारत आए थे और अपने साथ अपनी परंपराएं भी लाए। आज भी मुंबई, गुजरात और अन्य शहरों में पारसी समुदाय इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाता है। नवरोज का मुख्य संदेश है नई शुरुआत, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन में सकारात्मक बदलाव। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

जमशेदी नवरोज 2026 मुबारक, Jamshedi Navroz 2026 Wishes

1. नवरोज़ की खुशियां आपके जीवन में आएं,

हर दिन नई उम्मीदों से जगमगाएं।

खुशहाली और तरक्की का हो साथ,

आपका हर सपना सच हो जाए।

2. नवरोज़ का ये पावन त्योहार लाया है उजाला,

हर दिल में भर दे खुशियों का प्याला।

नई शुरुआत हो जीवन में आपके,

सफलता करे आपका हर पल रखवाला।

3. फूलों सी महके आपकी जिंदगी,

खुशियों से सजे आपकी हर खुशी।

नवरोज़ लाए नई उमंग और प्यार,

हर दिन बने आपके लिए त्योहार।

4. नई रोशनी, नई उम्मीदें लेकर आया नवरोज़,

आपके जीवन में खुशियों का हो रोज़।

हर ख्वाब पूरा हो आपकी दुआ से,

मिले आपको हर खुशी खुदा से।

5. नवरोज़ की बहारें आई हैं संग,

खुशियों से भर जाए आपका हर अंग।

हर मुश्किल दूर हो जाए जीवन से,

सुख-शांति रहे हर पल संग।

6. हर दिन हो आपका नया उजाला,

खुशियों से भरा हो हर प्याला।

नवरोज़ की ढेरों शुभकामनाएं,

जीवन बने आपका खुशियों वाला।

7. नवरोज़ का त्योहार है खास,

लाए आपके जीवन में खुशियों की बौछार।

हर सपना आपका पूरा हो,

मिले आपको खुशियों का अपार प्यार।

8. नई सुबह, नई किरण, नया अरमान,

नवरोज़ लाए खुशियों का जहान।

हर दिन हो आपके लिए खास,

सदा रहे खुशियों का एहसास।

9. नवरोज़ की खुशियां बरसे आप पर,

सुख-समृद्धि आए आपके घर।

हर दिन आपका मंगलमय हो,

खुशियों से भरा रहे ये सफर।

10. नवरोज़ का ये शुभ अवसर आए,

जीवन में नई खुशियां लाए।

हर राह में सफलता मिले आपको,

खुशियों से आपका जीवन सजाए।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article